सोने से पहले महिलाएं करें ये कार्य, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास!

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 11:12 AM (IST)

हर कोई अपने जीवन में सुख-शांति व खुशहाली चाहता है। मगर कई बार जीवन कई परेशानियों से भर जाता है। इसके साथ ही सफलता पाने में भी मुश्किलें आने से धन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। वास्तु अनुसार, घर की गृहिणी देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सोने से पहले कुछ उपाय कर सकती हैं। मान्यता है कि इससे जीवन से जुड़ी अन्न व धन संबंधी समस्याएं दूर होने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं इन छोटे-छोटे पर असरदार उपायों के बारे में...

कपूर जलाएं

घर की गृहिणी को सोने से पहले एक कपूर जरूर जलाना चाहिए। इसे आप बेडरूम में जला सकते हैं। इसके अलावा कपूर जलाकर घर के सभी कोनों में इसका धुआं कर सकते हैं। वास्तु अनुसार, इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। पति-पत्नी में चल रहा तनाव दूर होकर रिश्तों में मिठास आती है।

दक्षिण और पश्चिम के कोने में दीपक जलाएं

सोने से पहले महिलाओं को घर के पश्चिम और दक्षिण कोने में एक-एक दीपक जलाना चाहिए। वास्तु अनुसार, इन दिशाओं पर रोशनी करने से परिवार पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। इसके साथ ही रोशनी से भरा दिया देखकर मां लक्ष्मी उस घर की ओर रुख करती है। ऐसे घर में सुख-शांति व बरकत बनी रहती है।

पूजा घर पर दीपक जलाएं

शाम के समय घर की महिला को पूजास्थल पर दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे महालक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि, खुशियों का वास होता है और अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

बड़े-बुजुर्ग की सेवा

घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। मान्यता है कि घर के बुजुर्गों की सेवा करने से महालक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। ऐसे में जो गृहिणी को सोने से पहले अपने माता-पिता व घर के बड़ों की पूरी श्रद्धा से सेवा करती है उसके घर व जीवन में हमेशा सुख व बरकत बनी रहती है।

pc: freepik

Content Writer

neetu