ज्यादा चुकंदर खाने से भी होती है आपकी सेहत खराब

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2016 - 05:43 PM (IST)

सेहत:चुकंदर को स्लाद के रूप में खाया जाता है। इसका सेवन करने से खून की कमी,शरीर को एनर्जी और अांखों के लिए फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक शुगर भी पाई जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा चुकंदर के सेवन से सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आइए जाने इसके होने वाले नुकसान के बारे में...

1. आयरन 
चुकंदर में आयरन और कॉपर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हेमोक्रोमैटोसिस (Hemocromatosis) यानि रक्‍तवर्णकता के रोगी को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। खून की कमी को पूरा करने के लिए चुकंदर का सेवन किया जाता है लेकिन रक्‍तवर्णकता के रोगी के लिए आयरन नुकसानदेह हो सकता है। 

2. बीटुरिया
कुछ लोग खून में रंग की समस्या और रैड यूरिन से पीडित होते हैं। इस स्थिति को बीटूरिया कहा जाता है। यह रोग इतना गंभीर तो नही है लेकिन चुकंदर खाने से नुकसान भी हो सकता है। आप अगर इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो चुकंदर के सेवन से परहेज करें। 

3. गर्भावस्था में नुकसानदेह
गर्भावस्था में इसका सेवन करने से बचें। चुकंदर खाने से मां और बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। 

4. लो ब्लड प्रैशर
जो लोग कम रक्तचाप की समस्या से परेशान हैं,उनको चुकंदर का सेवन कम कर देना चाहिए। 

5. कैल्शियम की कमी
चुकंदर कैल्शियम के स्तर को कम करता है। इससे हड्डियां कमजोर होनी शुरू हो जाती हैं और जोडों के दर्द का खतरा भी हो सकता है। शरीर में कैल्शियम की कमी है तो चुकंदर खाने के बारे में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 

Punjab Kesari