इस वजह से हैं ये दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 02:41 PM (IST)

ट्रैवलिंगः सदियों से इंसान खूबसूरती का कायल है। दुनिया में खूबसूरती की कोई कमी नहीं, फिर चाहे यह खूबसूरती शहरों में हो या इंसानों में। घूमने-फिरने से हम लोग काम करने के लिए दोबारा फ्रैश हो जाते हैं। कुछ लोग विदेशों में घूमने के बहुत शौकीन होते हैं। जो लोग दूसरे देशों में ट्रैवल करना पसंद करते हैं और हर बार कुछ अलग देखना पसंद करते हैं। उन्हें आज हम दुनिया के कुछ ऐसे ही खूबसूरत और हरियाली लिए हुए शहरों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर दुनिया भर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं क्योंकि यहां पर हरियाली की वजह से हवा बिल्कुल साफ है और कुदरत अपने रंग बिखेर रही हैं।इसीलिए अब इन्हें ग्रीन सिटीज भी कहा जाने लगा है।

 

कोपेनहेगन, डेनमार्क
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दुनिया के 5 सबसे हरे-भरे शहरों में से एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। इस शहर में लगभग 20 लाख लोग रहते हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी सहयोग करते हैं। यहां रहने वाले लोगों का लक्ष्य साल 2025 तक शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाना है।

 

एम्सटर्डम, नीदरलैंड
एम्सटर्डम में चारों ओर हरियाली है, जिसकी वजह यहां के लोग हैं। यहां की हवा प्रदूषित न हो, इसके लिए यहां के लोग साइकिल चलाते हैं। यहां की सड़कें और गलियां भी साइकिल चलाने के हिसाब से बनाई गई हैं। यहां पर जितने लोग रहते हैं, उनसे ज्यादा साइकिलों की संख्या है।

 

स्टॉकहोल्म, स्वीडन
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोल्म को ग्रीन सिटी के रुप में इस्टैब्लिश करने की योजना सन् 1970 में ही शुरू हो गई थी। अब इसे 2050 तक फॉसिल फ्यूल से मुक्त करने की योजना है। इस शहर ने हरियाली की वजह से यूरोप ग्रीन कैपिटल पुरस्कार भी जीता है।

 

वैंकुवर, कनाडा
कनाडा में वैंकुवर को ग्रीन सिटी माना जाता है। यहां का मौसम बेहद ही खूबसूरत है, जिसकी वजह से लोग यहां पर रहना चाहते हैं। हालांकि, ये शहर कनाडा में सबसे ज्यादा आबादी वाला है।

 

लंदन, इंग्लैंड
दुनिया की 5वीं सबसे ग्रीन सिटी इंग्लैंड की राजधानी लंदन है। आपको जानकर भले ही हैरानी हो, लेकिन ये सच है। हालांकि, इस शहर को और हरा-भरा बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। 

Punjab Kesari