सुबह उठते ही तेज सिरदर्द होने की वजह क्या है?

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 02:30 PM (IST)

हर कोई अपने दिन की शुरुआत खुशी व एनर्जी से करना चाहता है। मगर अक्सर कई लोगों को सुबह उठते ही सिर में तेज की शिकायत होती है। इसके कारण उनका पूरा दिन बेकार व दर्द में ही बीतता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह उठते ही सिरदर्द होने के पीछे मुख्य 6 कारण होते हैं। ऐसे में इनपर ध्यान देकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं...

पूरी नींद ना लेना 

अक्सर लोग सोने से पहले घंटों मोबाइल फोन व लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण वे पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। मगर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 7-8 घंटों की नींद जरूरी होती है। ऐसे में अगर आप नींद पूरी नहीं करेंगे तो सुबह उठते ही सिर में दर्द की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पहले से स्लीप एपेनिया नामक बीमारी से पीड़ित मरीजों को सिरदर्द की समस्या होती है। ऐसे लोग हमेशा गलत टाइप पर सोते और जागते हैं। इसके कारण इन्हें सुबह उठते ही सिर में तेज दर्द होता है। इससे बचने के लिए इन्हें डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है। 

गलत तरीके से सोना

अगर आपको भी सुबह उठते ही सिर में तेज दर्द होता है तो आपके अपने सोने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गलत तरीके से सोना सिरदर्द की परेशानी को जन्म देता है। तकिए को ज्यादा ऊंचाई पर रखकर या गलत स्थिति में सोने से सिर व गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव व नसों में मरोड़ हो सकता है। इसके अलावा सोते समय ज्यादा हिलना यानी बार-बार पोजिशन बदलने से भी सुबह उठकर सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

रात को ड्रिंक करना 

अक्सर लोग अच्छी नींद पाने के लिए सोने से पहले अल्कोहल का सेवन करते हैं। मगर इससे शरीर में पानी की कमी और दिमाग में खून का प्रवाह धीमा होने लगता है। इसके कारण सुबह उठते ही सिरदर्द होता है। इसके अलावा माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए डिनर में हल्की-फुल्की चीजों खाएं। अल्कोहल को पीने से बचें। साथ ही सोने से पहले 1 गिलास पानी पीएं। इससे आपको फायदा मिलेगा। 

तनाव लेना 

तनाव व चिंता जिंदगी के साथ सेहत पर भी बुरा असर डालती है। तनाव के कारण नींद ना आने की समस्या होती है। ऐसे में रात को घंटों जागने व सोचने से सुबह सिरदर्द की परेशानी होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने दिल और दिमाग को शांत करके बिस्तर की ओर सोने जाएं। 

दांत पीसने की आदत 

अक्सर कई लोगों को जोर से दांत पीसने की आदत होती है। इससे मुंह की मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है। इसके साथ ही कंधे, गर्दन व सिर का अंदुरुनी भाग हिल जाता है। इसके कारण सुबह उठकर सिर में तेज दर्द की शिकायत होने लगती है। 

भारी मात्रा में कैफीन का सेवन 

अक्सर लड़कियां सुस्ती व नींद भगाने के लिए कॉफी पीती है। इससे थकान व सुस्ती दूर होकर घंटों काम करने की शक्ति मिलती है। मगर इससे नींद ना आने की परेशानी होती है। इसके साथ ही दिमाग में खून का संचार तेजी से होने लगता है। ऐसे में तेज सिर दर्द की शिकायत का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि आप दिनभर की अपनी कॉफी की मात्रा में कमी करें। 

Content Writer

neetu