चेहरे पर आएगा Natural Glow,  इन चीजों के साथ इस्तेमाल करें दही

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 12:31 PM (IST)

दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद होता है परंतु यह त्वचा और बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले गुण स्किन की रंगत निखारने में मदद करते हैं। चेहरे पर इंस्टेंट निखार पाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जगह आप दही का चेहरे पर प्रयोग कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे दही का इस्तेमाल त्वचा के लिए कर सकते हैं...

इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा 

दही में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। चेहरे पर दही लगाने से एक्ने, पिंपल्स, दाग-धब्बे जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा आप दही का प्रयोग स्किन का निखार बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। दही से बना फेसपैक लगाने से स्किन पर इंस्टेंट ग्लो आता है। इसमें लैक्टिक एसिड, मिनरल्स, जिंक काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो दाग-धब्बे, मुहांसे, झुर्रियां और चेहरे का कालापन दूर करने में मदद करता है। 

शहद और दही से बना पैक 

आप शहद और दही से बना पैक लगाकर चेहरे की रंगत निखार सकते हैं। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट होती है और इंस्टेंट ग्लो भी आता है। 

सामग्री 

दही - 1 चम्मच 
शहद - 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक कटोरी में दही डालें। 
. फिर इसमें शहद मिलाएं । दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। 
. तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

बेसन और दही फेसपैक 

आप बेसन और दही से बना फेसपैक त्वचा पर लगा सकते हैं। 

सामग्री 

बेसन - 1 चम्मच  
दही - 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बर्तन में दही डालें। 
. इसमें बेसन मिलाएं। 
. दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 
. 5-10 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

दही और चंदन फेसपैक 

चंदन भी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आप चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दही और चंदन से बना फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सामग्री 

चंदर का पाउडर - 1 चम्मच 
दही - 2 चम्मच 
बेसन - 1 चम्मच 
गेंहू का आटा - 1 चम्मच 
गुलाब जल - 3-4 बूंदें 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बर्तन में चंदन का पाउडर, बेसन, गेहूं का आटा डालें। 
. फिर इसमें दही मिलाएं। दही को मिश्रण में अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें डाल दें। 
. सारी चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। 
. पेस्ट को चेहरे पर 5-10 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

नोट: यदि दही से आपको एलर्जी है तो त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरुर पूछ लें। 

Content Writer

palak