दूर होगा Underarms का कालापन, इन घरेलु नुस्खों का करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 12:05 PM (IST)

सुंदरता सिर्फ चेहरे से ही नहीं बल्कि स्वच्छ शरीर से भी झलकती है। खासकर शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जिनपर सभी की नजर पड़ ही जाती है। इन्हीं में एक है अंडरआर्म्स। अंडरआर्म्स के नीचे डेड स्किन जमा हो जाती है। जिसके कारण लड़कियां बिना बाजू के कपड़े भी नहीं पहन पाती। अगर आपको भी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या है तो आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही चीजें जिनका आप प्रयोग कर सकती हैं...

नींबू 

आप नींबू का इस्तेमाल का इस्तेमाल समस्या से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। आप नहाने से पहले इसे डार्क अंडरआर्म्स वाली जगह पर लगाएं। 2-3 मिनट के लिए लगाकर रखें। तय समय के बाद पानी से धो लें। रोज इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से असर दिख जाएगा। 

 एप्पल साइड विनेगर 

एप्पल साइड विनेगर का इस्तेमाल आप समस्या से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। यह शरीर में से फैट को भी कम करता है और डेड सेल्स से भी राहत दिलवाता है। इसमें माइल्ड एसिड पाए जाते हैं जो नैचुरल क्लीनर्स के रुप में कार्य करते हैं। एप्पल साइड विनेगर में बेकिंग सोडा मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके प्रभावित जगह पर लगाएं। 5 मिनट रहने दें। तय समय के बाद पानी से साफ कर लें। 

नारियल का तेल 

नारियल के तेल का इस्तेमाल आप स्किन को साफ करने के लिए कर सकते हैं। डेड स्किन रिमूव करने के लिए यह बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इसमें नेचुरल स्किन लाइटनिंग एजेंट और विटामिन-ई पाए जाते हैं। नारियल तेल से अंडरआर्म्स की मालिश करें। 20 मिनट के लिए इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। तय समय के बाद पानी से धो लें। 

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा किचन की सफाई में तो आपने कई बार इस्तेमाल किया होगा लेकिन अंडरआर्म्स की डेड स्किन निकालने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा पानी में मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को 10 मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर लगाएं। तय समय के बाद अंडरआर्म्स को सादे पानी से धो लें। 

ऑलिव ऑयल 

आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल डार्क अंडरआर्म्स से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। दो चम्मच ब्राउन शुगर के साथ ऑलिव ऑयल मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करें। मिक्स करके इन दोनों चीजों के मिश्रण से स्क्रब करें। 3-4 मिनट के लिए इससे डेड स्किन पर स्क्रब करें। तय समय के बाद अंडरआर्म्स को सादे पानी से धो लें। 

 

Content Writer

palak