Beauty Tips: चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो, रुटीन में त्वचा पर लगाएं ये 7 चीजें

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 12:20 PM (IST)

खूबसूरत और बेदाग त्वचा के लिए महिलाएं  क्या कुछ नहीं करती। कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, क्लींजर, टोनर, मॉइश्चराइजर जैसी चीजें भी चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं लेकिन इसके बाद भी त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो नहीं आ पाता। इसके अलावा यह कैमिकल युक्त प्रोडक्ट् त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप रुटीन में कुछ चीजों का प्रयोग करके त्वचा पर निखार ला सकते हैं। रुटीन में चेहरे पर यह चीजें लगाकर आपकी स्किन ग्लोइंग करेगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

गुलाब जल 

चेहरे की गंदगी और मिट्टी दूर करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन की मदद से रोजाना 2-3 बार चेहरे को गुलाब जल से साफ करें। इससे त्वचा साफ भी होगी और चेहरे पर निखार भी आएगा। 

मुल्तानी मिट्टी 

त्वचा को टाइट करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से तैयार फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन केयर के लिए यह सबसे फायदेमंद मानी जाती है। यह चेहरे को ठंडा रखने में भी मदद करती है। 

सामग्री 

ठंडा पानी - 2 चम्मच 
गुलाब जल - 3 चम्मच 
मुल्तानी मिट्टी - 2 चम्मच 
शहद - 1 चम्मच 
दही - 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी डालें। 
. फिर इसमें शहद, दही, गुलाब जल, ठंडा पानी मिलाएं। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके त्वचा पर लगाएं। 
. 10-15 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

चुकंदर का जूस 

चुकंदर का जूस स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी, विटामिन-ए, आयरन, फाइबर, फोलेट, पौटेशियम त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसके अलावा चुकंदर का जूस शरीर को अंदर डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है, चुकंदर का जूस पीने से चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है। 

गुनगुना पानी 

गुनगुना पानी पीने से भी आप अपनी त्वचा पर निखार ला सकते हैं। रोज सुबह गुनगुना पानी पीने से चेहरे पर निखार आता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। 

गुलाब की पंखुड़ियां 

गुलाब भी चेहरे की लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसकी पंखुड़ियों को पीसकर आप पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट में थोड़ा सा दूध मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट के साथ आपकी त्वचा भी कोमल होगी और स्किन पर निखार भी आएगा। 

ग्लिसरीन 

ग्लिसरीन का इस्तेमाल भी आप चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को नमी देने में मदद करेंगे। 

सामग्री 

ग्लिसरीन - 3 चम्मच 
गुलाब जल - 2 चम्मच 
नींबू का रस - 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. एक कटोरी में ग्लिसरीन डालें फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं। 
. तैयार चीजों से पेस्ट तैयार करके त्वचा पर लगाएं। 
. सुखने पर चेहरा सादे पानी से धो लें। 

चुकंदर का फेस पैक  

चुकंदर से तैयार फेस पैक आप त्वचा का ग्लो बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को निखारने में मदद करेंगे। 

सामग्री 

चुकंदर का पाउडर - 2 चम्मच 
गुलाबजल - 1 चम्मच
दही - 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बर्तन में चुकंदर का पाउडर डालें। 
. फिर इसमें गुलाबजल मिलाएं। 
. गुलाबजल मिलाने के बाद इसमें दही डालें। 
. सारी चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 
. 5-10 मिनट बाद चेहरे सादे पानी से धो लें। 

Content Writer

palak