Beauty Tips: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 7 चीजें, स्किन करेगी ग्लो

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 01:34 PM (IST)

स्किन की देखभाल में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। मगर समय की कमी या गलत रूटीन के चलते स्किन ड्राई, बेजान दिखने लगती है। ऐसे में त्वचा समय से पहले ही अपना ग्लो खोने लगती है। चेहरे पर ऑयल जमा होने के साथ फाइन लाइस, डार्क स्पोर्ट्स नजर आने लगते है। ऐसे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए 7 ऐेसे स्किन केयर टिप्स लाए है जिन्हें आप रात को सोने से पहले फॉलो कर सकते है। ऐसे में जो महिलाओं अपनी स्किन केयर के लिए टाइम निकाल पाती वो रात को सोने से पहले कुछ टिप्स को अपना सकती है। इन उपायों द्वारा स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर हो चेहरा जवां नजर आने लगता है। तो आइए जानते है उन टिप्स के बारे में...

कच्चा दूध

रात को सोने से पहले थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर चेहरे की मसाज करनी चाहिए। दूध में भारी मात्रा में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। यह गहराई से त्वचा की सफाई कर साफ, निखरी व दमकती त्वचा दिलाता है। इससे चेहरे का रुखापन दूर हो नमी बरकरार रखने में मदद करता है।

एलोवेरा जेल

स्किन पर निखार लाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। पुरी तरह से प्राकृतिक होने से इसे स्किन पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले थोड़ी सी एलोवेरा जेल से चेहरे की मसाज करने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। चेहरा प्राकृतिक रूप से साफ हो मुलायम और ग्लोइंग होता है। एलोवेरा जेल लगाने के बाद 15-20 मिनट तक चेहरा धोएं। मगर कहीं आप चाहें तो इसे पूरी रात चेहरे पर लगा रहने भी दे सकती है।

गुलाब जल

गुलाब जल को प्राकृतिक तौर पर स्किन टोनर के रूप में यूज किया जाता है। यह हर स्किन टाइप को आसानी से सूट कर जाता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करना हमारे नाइट स्किन केयर रूटीन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे लगाने के लिए कॉटन बॉल पर गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें। उसके बाद इससे हल्के हाथों से पुरे चेहरे पर लगाएं। 

आलू का जूस

आलू में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसके रस को चेहरे पर सिर्फ 10 मिनट तक लगाने से दाग-धब्बे, झुर्रियां, आंखों के नीचे पड़े काले घेरे दूर होती है। यह नेचुरली ब्लीच के रूप में काम करता है। चेहरे पर प्राकृतिक व गुलाबी निखार दिलाने में फायदेमंद होता है। 

नारियल का तेल

नारियल के तेल में भारी मात्रा में पोषक तत्व पाएं जाते हैं। यह स्किन को साफ, ग्लोइंग, रिंकल्स फ्री करता है। चेहरे पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ करता है। इसे लगाने के लिए इस तेल की कुछ बूंदें हाथों में लेकर 2-3 मिनट मसाज करें। उसके बाद इसे लगभग 10 मिनट तक ऐसा ही लगा रहने दें। बाद में चेहरे को बिना साबुन लगाएं ताजे पानी से धोएं। ऐसा करने से स्किन पोर्स बंद हो जाएंगे ऐसे में त्वचा पर एक्सट्रा ऑयल रिमूव हो नमी बनी रहेगी।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में सभी पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसका सेवन करने से वजन कम और इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। मगर इसे स्किन पर‌ लगाने से यह एंटी-ऑक्सीडेंट लोशन की तरह काम करती है। इसे गुलाब जल की तरह यूज किया जा सकता है। ऐसे रोज रात को सोने से पहले इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट और क्लीन होती है। चेहरे पर जमा एक्सट्रा ऑयल रिमूव हो पिंपल फ्री त्वचा मिलती है। 

खीरे का जूस

खीरे के जूस में 2- 3 बूंदें नींबू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ दाग-धब्बे, झाइयों आदि समस्याओं में फायदेमंद होता है। साथ ही स्किन साफ और निखरी नजर आती है। रोजाना इसे यूज करने से स्किन इंफेक्शन की समस्या दूर होती है।

Content Writer

neetu