सिर्फ ये एक चीज करेगा बाल काले, नहीं पड़ेगी Artificial Color  की जरुरत

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 01:01 PM (IST)

 गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण छोटी उम्र में ही लड़कियों के बाल सफेद हो रहे हैं। सफेद बालों से राहत पाने के लिए वह कई तरह के डाई कलर और हेयर कलर का इस्तेमाल भी करती हैं। परंतु इन कलर्स में मौजूद कैमिकल बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। जिसके कारण बाल झड़ना, पतले पड़ना, हेयर ड्राई होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जरुरी नहीं कि आप सिर्फ हेयर डाई से ही बाल काले कर सकते हैं। आप कुछ घरेलू नुस्खे के साथ भी बाल काले कर सकते हैं। प्याज के साथ आप बालों को नैचुरली काला कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे अपनी हेयर केयर रुटीन में आप प्याज को शामिल कर सकते हैं...

प्याज के रस में पाए जाने वाले पोषक तत्व

प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, यह गुण स्कैल्प में होने वाली किसी भी समस्या से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। इसके अलावा प्याज में सल्फर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह स्कैल्प के रक्त संचार में सुधार करके नए बालों को जड़ से मजबूत करने में सहायता करता है। किसी भी तरह के इंफेक्शन से प्याज बालों को बचाता है। 

प्याज का रस लगाएं

आप प्याज के रस का इस्तेमाल बालों को काला करने के लिए कर सकती हैं। प्याज को पहले अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसे किसी कपड़े में छानकर इसका पानी निकाल लें। पानी को आप एक स्प्रे बोतल में डालें। रात को सोने से पहले बालों की जड़ों में यह स्प्रे कर लें। इसके बाद हल्के हाथों के साथ बालों की मालिश करें। रात भर रस को बालों में रहने दें। अगले दिन सुबह शैंपू के साथ बाल धो लें। हफ्ते में दो बार आप इस स्प्रे का बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 तेल के साथ लगाएं

प्याज के रस को आप तेल के साथ भी बालों में लगा सकते हैं। सबसे पहले प्याज को पीस लें। इसके बाद पीसे हुए प्याज में नारियल तेल मिलाएं। दोनों चीजों से तैयार मिश्रण को गर्म कर लें। गर्म होने के बाद मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे बोतल में डालकर रख लें। रात को सोने से पहले आप इस स्प्रै को स्कैल्प में लगाएं। बालों की अच्छे से मालिश करें। अगले दिन बालों को शैंपू से धो लें। 

मेंहदी के साथ लगाएं

आप प्याज का रस मेंहदी के साथ मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरी में मेंहदी का पाउडर मिला दें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं। दोनों चीजं को अच्छे से मिक्स करके गर्म कर लें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे बालों में लगाएं। 3-4 घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें। 

आंवला पाउडर के साथ लगाएं

आप प्याज का रस बालों में आंवला पाउडर के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। प्याज के रस में आंवला पाउडर मिलाकर बालों में हेयर मास्क की तरह लगाएं। 3-4 घंटे तक इसे बालों में रहने दें। तय समय के बाद बालों को शैंपू से धो लें। 

एलोवेरा के साथ लगाएं 

प्याज का रस और एलोवेरा जेल दोनों ही बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आप बालों को काला करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज का रस और एलोवेरा जेल दोनों चीजों को बराबर मात्रा में एक कटोरी में डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद बालों की जड़ों में प्याज का रस अच्छे से लगाएं। 3-4 घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें। 

Content Writer

palak