57 की उम्र में भी 25 की लगती हैं नीता अंबानी, जानिए उनके 6 ब्यूटी सीक्रेट्स

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 10:21 AM (IST)

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की पत्नी नीता अंबानी को तो हर कोई जानता है। फैमिली बिजनेस में एक्टिव होने के साथ नीता बॉलीवुड इवेंट्स में भी नजर आती रहती है। जहां पार्टी में नीता एक से बढ़कर एक ड्रैसेज में नजर आती हैं वहीं ग्लोइंग स्किन से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। मगर क्या आप जानते हैं कि वह इस उम्र में अपनी यंग स्किन को कैसे मेटेंन करती हैं। चलिए आज हम आपको यही बताते हैं कि इस उम्र में भी नीता की स्किन कैसे ग्लोइंग नजर आती है।

 

लेती हैं खास डाइट

नीता के शेफ के मुताबिक, उनके लिए खासतौर पर हरी सब्जियां, जूस और ऑयल फ्री व मसाला रहित खाना बनाया जाता है। इससे ना सिर्फ वो बिल्कुल फिट रहती हैं बल्कि यह उनकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है।

डिटॉक्स वॉटर

अक्सर बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए लोग भरपूर पानी या कोई खास ड्रिंक पीते हैं लेकिन नीता की डाइट में 5 तरह की डिटॉक्स ड्रिंक शामिल होती है। इससे ना सिर्फ बॉडी व स्किन डिटॉक्स होती है बल्कि यह उन्हें एंटी-एजिंग समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है।

चुकंदर का जूस

वह रोजाना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर का जूस पीती हैं। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होता है और यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं, नीता की ग्लोइंग लाल गालों का राज भी चुकंदर का जूस ही है।

पालक का जूस

स्किन को यूथफुल बनाने के लिए नीता अंबानी रोजाना पालक, धनिया और नींबू के रस से बना डिटॉक्स ड्रिंक पीना पसंद करती हैं। इससे ना सिर्फ उन्हें एनर्जी मिलती है बल्कि यह उन्हें एंटी-एजिंग से बचाने में भी मदद करता है।

मल्टी ग्रेन ब्रेड

त्वचा की सेहत के लिए फाइबर बहुत ही अच्छा होता है। सबसे ज्यादा फाइबर फ्रूट्स में होता है। मगर, आप मल्टी ग्रेन ब्रेड को खा कर भी फाइबर का इनटेक कर सकती हैं। नीता अंबानी नाश्ते में डेली मल्टी ग्रेन ब्रेड खाती हैं। इसमें पांच तरह क अनाज मिले होते हैं। इससे भूख भी मिट जाती है और भारीपन भी नहीं लगता।

कोकोनट वॉटर

वह दिन में एक बार नारियल पानी का सेवन भी जरूर करती हैं। नारियल पानी एंटी माइक्रोबियल और एंटी फंगल होता है, जो उनकी स्किन को एंटी-एजिंग समस्याओं से बचाने के साथ ग्लोइंग भी बनाता है।

Content Writer

Anjali Rajput