Celebs Beauty: इन 9 टिप्स में छिपा है सोनम की Flawless Skin का राज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 10:15 AM (IST)

बी-टाउन में फैशनेबल एक्ट्रेसेस में से एक सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर को स्टाइल डीवा भी कहा जाता है लेकिन उनकी खूबसूरती का भी कोई जवाब नहीं है। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, सोनम हमेशा ही फ्लॉलेस स्किन फ्लॉन्ट करती नजर आती है। बता दें कि अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वह कोई खास नहीं बल्कि सिंपल ब्यूटी रिजाइम फॉलो करती हैं। चलिए आज हम आपको सोनम के कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप भी उनकी तरह फ्लॉलेस स्किन पा सकती हैं।

 

हेल्दी डाइट

सोनम का मानना है कि अच्छी सोच, अच्छा भोजन और हमेशा खुश रहना ही उनकी सुंदरता का सबसे बड़ा सीक्रेट है।

फेस क्लीनिंग

सोनम की फ्लॉलेस त्वचा का राज है उनका स्किनकेयर रूटीन। वह सुबह सबसे पहले उठकर अपने चेहरे को फेशवॉश से धोता हैं, जिसके लिए वो बेस्ट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा हर 15 दिन में एक बार वह फेशियल जरूर लेती हैं।

सनब्लॉक लगाएं बिना नहीं निकलती बाहर

वॉग ब्यूटी अवार्ड में 'ब्यूटी ऑफ द ईयर' अवार्ड जीतने वाली सोनम कपूर, सनब्लॉक लगाकर ही घर से बाहर निकलती है, इससे उनकी स्किन धूप से बची रहती है। इतना ही नहीं, वह अपने चेहरे पर जो कॉस्मेटिक यूज करती हैं वो भी कम से कम कैमिकल बेस्ड होते हैं।

ओवरनाइट ब्यूटी टिप्स

ओवरनाइट टिप्स की बात करें तो सोनम सोने से पहले मेकअप रिमूव करना नहीं भूलती। इसके बाद वह स्किन को क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजर जरूर करती हैं। आखिर में वह आई-क्रीम लगाती हैं, जिससे उनकी आंखों डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से बची रहती है।

होममेड मास्क है खूबसूरती का राज

सोनम कैमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स से दूरी बनाकर रखती है। एस्ट्रींजेंट के रूप में वह दूध का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए वो बेसन और दही का फेसपैक लगाती हैं।

पीती हैं नारियल पानी

हेल्दी व ग्लोइंग स्किन के लिए वो दिन में 2-3 घंटे बाद नारियल पानी पीती हैं। इसके अलावा वह दिनभर में भरपूर पानी भी पीती हैं, जिससे उनकी बॉडी व त्वचा हाइड्रेट रहती है और उनकी स्किन ग्लो करती है।

मेकअप टिप्स

जब सोनम शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो वो मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह नॉन शूटिंग डेज पर लिप ग्लॉस और मस्कारा ही लगाती हैं। इसके अलावा वह अगर मेकअप का इस्तेमाल करती भी हैं तो जरूरत खत्म होने के तुरंत बाद ही उसे अच्छे मेकअप रिमूवर से उतार भी देती हैं।

हेयर मसाज

वह महीने 2 बार बादाम और नारियल तेल को शिकाकाई के साथ मिलाकर बालों में लगाती है, जिससे उनके बालों को एक्स्ट्राऑर्डिनरी स्मूदनेस मिलती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करती। इसकी बजाए वह नेचुरल तरीके से बालों को सुखाना पसंद करती हैं।

माइल्ड शैंपू का यूज

सोनम अपने हेयर केयर के लिए अच्छी कंपनी का शैंपू और कंडीशनर यूज करती हैं। इसके अलावा वह हफ्ते में 2-3 बार बाल जरूर धोती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput