नरगिस की Flawless स्किन का सीक्रेट है एवोकाडो मास्क

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 05:28 PM (IST)

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, उनकी स्किन हमेशा ही ग्लो करती नजर आती है। चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए नरगिस काफी मेहनत करती है लेकिन इसके लिए वह केमिक्ल युक्त प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि नेचुरल टिप्स को फॉलो करती हैं। कुछ समय पहले नरगिस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके अपना ब्यूटी सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किया था। चलिए जानते हैं आखिर कैसे रखती है नरगिस अपनी स्किन का ख्याल।
 

1. होममेड मास्क है नरगिस का ब्यूटी सीक्रेट
आपको बता दें कि नरगिस की ग्लोइंग स्किन का राज है होममेड ब्यूटी मास्क। इससे उनकी स्किन फ्रैश, हेल्दी और क्लीन रहती है। अपने चेहरे की डलनेस को दूर करने के लिए एवोकाडो मास्क लगाती है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की थी।

2. ग्लोइंग स्किन के लिए एक्सरसाइज
नरगिस का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ त्वचा को हेल्दी रखना भी बहुत जरूरी है और इसके लिए एक्सरसाइज से बेहतर कुछ नहीं है। वह रोजाना एक्सरसाइज, जिम और योगासन करती हैं, जिससे एंटी-एजिंग की समस्याएं उनकी स्किन से दूर रहती है।

3. अच्छी नींद
नरगिस का मानना है कि अच्छी नींद स्किन को हेल्दी के साथ ग्लोइंग बनाने में भी मददगार होती है। वह रोजाना किसी भी तरह 8 घंटे की नींद जरूर लेती हैं।

4. स्किन केयर रूटीन
स्किन में नमी बनाए रखने के लिए नरगिस रोजाना मिल्क क्रीम का यूज करती हैं। स्किन की नेचुरल चमक को बरकरार रखने के लिए वह महीने में एक बार ऑक्‍सीजन फेशियल करवाती हैं। साथ ही जैतून तेल का इस्तेमाल वह मेकअप रिमूवर की तरह करती हैं।

5. लंबे, मजबूत और खूबसूरत बाल
अपने बालों को लंबा, मजबूत और शाइनी बनाने के लिए नरगिस हफ्ते में 2 बार नारियल तेल से हेयर मसाज करती हैं। इसके अलावा बालों को धोने के लिए वह माइल्ड शैम्पू और कैमिकल फ्री कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं।

6. हेल्दी डाइट भी है रूटीन का हिस्सा
वह रोजाना फ्रेश वेजिटेबल, फ्रूट सैलेड और हेल्दी चीजों का सेवन करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी डाइट स्किन को ग्लोइंग और जवां रखने में मदद करती है।

-ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट में वह 3 अंडे का सेवन जरूर करती है, जिससे उनकी स्किन को भरपूर प्रोटीन मिलता है।

-स्नैक्स
उनके स्नैक्स में अखरोट, कैनबेरीज, बादाम और काजू जैसी चीजें शामिल होती हैं।

-लंच
लंच में वह वेजिटेबल सूप, सैलेड, चिकन सैंडविच, केला और संतरा खाना  पसंद करती हैं। इसके अलावा उनकी ब्यूटी डाइट में डार्क चॉकलेट भी शामिल होती है।

-डिनर
सार्डिन फिश, अनियन सैलेड, मेल्बा टोस्ट (Melba toast), क्विनोआ (Quinoa) और मिक्स वेजिटेबल आदि नरगिस के नाइट डाइट का हिस्सा है। इसके अलावा खूबसूरत स्किन के लिए वह विटामिन सप्लीमेंट्स लेना भी पसंद करती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput