Asian लड़कियों की हेल्दी स्किन और खूबसूरती के 8 राज

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 05:37 PM (IST)

एशिया की महिलाएं दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। उनकी बेदाग, निखरी और चमकती स्किन हर किसी को अपनी ओर खींचती हैं। आपको बता दें कि खूबसूरत, बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एशियन महिलाएं ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की बजाए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती है। चलिए जानते हैं उनकी खूबसूरती से जुड़े कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स, जिनकी मदद से आप भी उन्ही की तरह खूबसूरत दिख सकती हैं।

 

एशियन महिलाओं की खूबसूरती का राज
ग्रीन टी

एंटी एजिंग गुणों से भरपूर ग्रीन त्वचा को डिटॉक्स करने का काम करती हैं। इसके सेवन से त्वचा में मौजूद विषैले टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। साथ ही इसे आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स, सूजन भी दूर होती है। शायद इसलिए एशिया में ग्रीन टी प्रॉडक्ट्स काफी मशहूर हैं।

कैमोमाइल चाय

गलत खान-पान के शरीर में विषैले टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिसका असर त्वचा व बालों पर भी दिखाई देता है। मगर एशियन महिलाएं इन टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए कैमोमाइल टी पीती हैं। साथ ही वह इससे बने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। इससे कील-मुंहासे, बाल झड़ना और झुर्रियां जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

 

मसाज थेरेपी भी है ब्यूटी सीक्रेट

वह महीने में एक बार मसाज थेरेपी जरूर लेती हैं, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और वो सेहत के साथ ब्यूटी प्रॉब्लम्स से भी बची रहती हैं।

 

कैमिलिया अखरोट का तेल

यह तेल त्वचा के साथ-साथ बालों व नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को नमी मिलती है, जिससे पिंपल्स व कील-मुहांसे जैसी समस्याएं भी नहीं होती। साथ ही यह बालों को झड़ने व पतला होने से रोकता है।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

एशियन महिलाएं घर से बाहर निकलते समय मॉइस्चराइजर जरूर लगाती हैं। इसके लिए वह कैमोमाइल, चेरी के फूल, कमल का अर्क और पेपरमिंट का इस्तेमाल करती हैं।

 

हाईऐल्युरोनिक एसिड

हाईऐल्युरोनिक (Hyaluronic) एसिड में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण व अन्य पोषक तत्व बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर रखते हैं। दरअसल, यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है, जो एंटी-एजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

जैतून का तेल भी है ब्यूटी सीक्रेट

वह पलकों को घना बनाने के लिए जैतून का तेल लगाती हैं। इसके अलावा मेकअप साफ करने के लिए वह जैतून तेल का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

 

स्किन एक्सफोलिएट

स्किन को हैल्दी बनाएं रखने के लिए इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है और इसके लिए एशियन महिलाएं 2 तरीके फॉलो करती हैं। पहला वह गंदगी से छुटकारा पाने के लिए फेशियल तेल से मालिश करती हैं और उसके बाद क्लींजिंग फोम लगाकर चेहरे को साफ करती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput