ब्यूटी की परेशानियां एल्युमिनियम फॉयल से होंगी दूर

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 01:25 PM (IST)

एल्यूमीनियम फॉइल : एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग हर घर में किया जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर रोटी और पराठों को गर्म करने के लिए किया जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसकी सहायता से स्किन, ब्यूटी और बालों से संबंधित परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। आज हम आपको ब्यूटी को बढ़ाने के लिए किस तरह एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में।

 

1. नेल पेंट उतारने में सहायक


कई बार नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करने पर भी नाखूनों पर लगा नेल पॉलिश उतरने का नाम ही नहीं लेता। एेसे में आप घर में पड़े एल्युमिनियम फॉयल की सहायता से जिद्दी नेल पॉलिश को बहुत आसानी से निकाल सकते हैं। नेल पेंट हाटने के लिए सबसे पहले कॉटन में नेल पेंट रिमूवर लागाएं। अब इसको नाखूनों पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद फॉयल से कॉटन को पूरी तरह ढक कर थोड़ा दबाएं। कुछ मिनटों के लिए एेसा ही करें और फिर हटा लें। इस तरह करने से कुछ ही समय में ग्लिटर नेल पेंट आसानी से नाखूनों से निकल जाएगा।

 

2. पफी आईज


पफी आईज से छुटकारा पाने के लिए अपने चेहरे के आकार का एल्युमिनियम फॉयल लें। अब इसको आंख, नाक और मुंह के पास से ठोड़ा सा काट लें। फॉयल को काटने के बाद इसको ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें। अब इसको 10- 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। एेसा करने से पफी आईज की परेशानी खत्म हो जाएगी।

 

3. कर्ली हेयर


एल्युमिनियम फॉयल की सहायता से आसानी से बालों को कर्ली किया जा सकता है। इनमें कुंडल डालने के लिए फॉयल को पतले-पतले लेयर्स में काट लें। अब इनको छोटे-छोटे सेक्शन में ट्विस्ट करें और फॉयल को इसे उनमें रैप करें। रात भर एेसा ही रहने दें। सुबह उठकर इसको निकाल दें। 

 

4. हेयर मास्क 


हेयर मास्क लगाने के बाद सिर को एल्युमिनियम फॉयल से पूरी तरह के ढक लें। एेसा करने से मास्क पूरी तरह स्कैल्प में समा जाएगा। इससे बालों को हेयर मास्क का फायदा मिलेगा।

 

5. बालों को हाईलाइट करना 

बालों को हाईलाइट करने के लिए अब पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे ही आसानी से एल्युमिनियम फॉयल की सहायता से बालों को हाईलाइट कर सकते हैं। बालों के जिस हिस्से को हाईलाइट करना है। उन बालों के नीचे में फॉयल को रखें। अब बालों पर ब्रश की मदद से हेयर प्रोडक्ट अप्लाई करें। इसके बाद एल्युमिनियम फॉयल उस पर लपेट दें। आधे घंटे बाद इसे हटाकर बालों को धो लें। बिना पैसे के घर पर बैठे ही आसानी से बाल हाईलाइट हो जाएंगे।



 

Punjab Kesari