बाढ़ में नष्ट हुआ सैलून-घर, टेंशन में हुई पैरालाइज्ड... फिर हिम्मत से बनाई नई पहचान

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 02:33 PM (IST)

डॉ. प्रेगना वेदांत, एक ऐसा नाम जिन्हें आज बेस्ट ब्यूटी कंसल्टेंट के रूप में पहचाना जाता है। आज वह हजारों लोगों को ट्रेनिंग दे रही हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया। यहां तक पहुंचने के पीछे उनकी बहुत दिलचस्प कहानी है।

16 साल की उम्र में हुई शादी

प्रेगना वेदांत की शादी 16 साल की उम्र में कर दी गई, जिसके बाद वह अपने पति के साथ मुंबई आ गई। वह शुरू से ही ब्यूटी बिजनेस में हाथ आजमाना चाहती थी इसलिए उन्होंने अपने सिंगल रूम और किचन के अपार्टमेंट को सलून में बदल दिया।

घर में शुरू किया सैलून

शुरूआत में उन्होंने थ्रेडिंग ट्रिमिंग का काम शुरू किया और साथ ही मेहंदी की क्लास भी लेने लगी। धीरे-धीरे उनके काम के चर्चे होने लगे और ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हो गया। मगर, उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना था इसलिए उन्होंने सेविंग को जमा कर प्रोफेशनल कोर्स ज्वॉइन किया। काम सीखने के बाद उन्होंने खुद का सैलून खोल लिया।

बाढ़ में बह गया सैलून और घर

मगर कहते हैं ना कि मंजिलें आसानी से नहीं मिलती। साल 2005, महाराष्ट्र में ऐसी भयंकर बाढ़ आई जिसने उनके सैलून और घर को नष्ट कर दिया। तनाव के चलते उन्हें स्ट्रोक हुआ और वह पैरालाइज्ड हो गई। तीन महीने तक वह फिजियोथेरेपिस्ट से इलाज करवाती रही और साथ ही साथ व्हीलचेयर पर खुद को एक्टिव रखने लगी। उनकी एक आंख की रोशनी चली गई और बाएं हाथ ने काम करना भी बंद कर दिया।

टेंशन में हो गईं पैरालाइज्ड और खोई एक आंख की रोशनी

इसके बाद वह ब्यूटिशियिन कंसल्टेंट नहीं रह सकती थी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इसी बीच कुछ दोस्तों ने उन्हें कहा कि आपका ज्ञान आपकी यूएसपी है इसलिए इसे जितना हो सके शेयर करें। फिर क्या... इस तरह वह ब्यूटी कंसल्टेंट की राहत में चल पड़ी और एक सौंदर्य सलाहकार बन गईं। इसी के साथ उन्होंने महिलाओं को ट्रेनिंग देना भी शुरु किया।

फिर ब्यूटी कंसल्टेंट के रूप में बनाई पहचान

उन्होंने फिर से चलना भी सीखा। वह कहती है, "कई बार गिरने से पहले खुद को उठाना सीखो।" अब प्रेगना ना सिर्फ लड़कियों को ब्यूटी से जुड़े टिप्स देती हैं बल्कि बड़े ब्रांड और सैलून चलाने वाले लोग उन्हें उद्घाटन समारोह में भी बुलाते रहते हैं। इसके अलावा ह्यूमन ऑफ बॉम्बे द्वारा इनकी स्टोरी भी लोगों के साथ शेयर की गई। इसके अलावा वह महिलाओं के लिए फ्री कोर्स भी आयोजित करती रहती हैं। अब तक वह करीब 35,000 महिलाओं को प्रशिक्षित कर चुकी हैं।

Content Writer

Anjali Rajput