झुर्रियों से लेकर बालों तक की समस्या दूर करें तरबूज!

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 04:08 PM (IST)

ब्यूटी: गर्मियों में तरबूज खाने के शौकीन तो सभी होते है। अच्छा भी है क्योंकि गर्मी में तरबूज का सेवन करने से कई हैल्थ प्रॉबल्म दूर होती है। अधिकतर लोग इस बात से अंजान होते है कि तरबूज हमारे सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे से जुड़ी कई तरह की प्रॉबल्म दूर होती है। आइए जानते है कैसे। 

 
1. झुर्रियां

तरबूज के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो झुर्रियों की समस्या को रोकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से त्वचा मजबूत और हैल्दी बनती है।

2. चेहरे की गंदगी 

तरबूज के बीज में पाया जाने वाला ऑयल चेहरे की गंदगी को हटाने में सहायक होता है। यह स्किन के पोरो को क्लीन करके उसे फ्रैश बनाता है।इससे मुहांसों की समस्या दूर होती है। 

3.  बालों का झड़ना करें कम 

तरबूज में मौजूज तेल बालों को फैटी एसिड देता है, जो बालों के लिए जरूरी तत्व होता है। इससे बाल मॉइस्चराइजर होते है। साथ बालों का झड़ना और उनका रूखापन दूर होता है। 

4. त्वचा की रंगत निखारे 

तरबूज को हाथ, पैर और गर्दन पर रगड़ने से उनकी रंगत में निखार आता है। अगर आप भी चाहते त्वचा में निखार लाना तो यह आईडिया आपके लिए बैस्ट है। 

5. पिंपल्स दूर 

तरजूज को रोजाना चेहरे पर रगड़ने से पिंपल्स,एक्ने और ब्लैकहैड्स की समस्या दूर होती है। 

Punjab Kesari