देसी गुड़ से करें झुर्रियों का इलाज, और भी मिलेंगे कई ब्यूटी फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 10:25 AM (IST)

देसी खान-पान का अहम हिस्सा रही एक चीज अब दुनियाभर में अपने गुणों की वजह से पसंद की जाने लगी है। यह चीज है गुड़, जिसे अक्सर चीनी का देसी अवतार भी कहा जाता है। इन दिनों इसे सभी तरह की त्वचा समस्याओं के लिए जादुई नुस्खा बताया जा रहा है। अगर आपको इस दावे पर विश्वास नहीं हो रहा है तो इसे पीछे के कारणों के बारे में जानकर शायद आप भी त्वचा के लिए इसके गुणों पर भरोसा करने लगे।

 

क्यों फायदेमंद है गुड़?

गुड़ ग्लाइकोलिक एसिड का एक स्त्रोत है, जो त्वचा के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। यह महीन रेखाओं, झुर्रियों, उम्र की वजह से पड़ने वाले दागों, मुहांसो के निशानों तथा असमान त्वचा की रंगत को दूर करता है। त्वचा पर गुड़ का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको गुड़ से बस आसान-सा फेस मास्क बनाना होगा।

ग्लोइंग स्किन के लिए

2 टेबलस्पून गुड़ को पीसकर इसमें नारियल का तेल और शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे पर निखार आएगा।

PunjabKesari

पिंपल्स से छुटकारा

गुड़ में मौजदू ग्लाइकोलिक एसिड (Glycolic acid) पिंपल्स और मुहांसों जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए 2 चम्मच गुड़ का पाउडर, 2 चम्मच शहद और नींबू के रस मिलाकर पिंपल्स पर अप्लाई करें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ताजे पानी से चेहरे साफ करें। पिंपल्स को साफ करने के साथ यह चेहरे की रंगत भी बढ़ाएगा।

फाइन लाइन्स और झुर्रियां

गलत लाइफस्टाइल और अधिक ब्यूटी प्रॉक्ट्स के इस्तेमाल से महिलाएं समय से पहले ही फाइन लाइन्स, झाइयां और झुर्रियों जैसी समस्याओं से जूझ रही है लेकिन गुड़ का यूज आपकी इन परेशानियों को भी दूर कर सकता है। इसके लिए1 चम्मच ठंडी काली चाय में 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच गुड़ और थोड़ा-सा गुलाबजल मिक्स करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद साफ कर लें। इससे आपकी परेशानी दूर होगी।

PunjabKesari

Age Spots से दिलाता है छुटकारा

बढ़ती उम्र के निशान आज हर किसी के लिये एक परेशानी का सबब बने हुऐ हैं। ऐसे में आप 1 चम्मच गुड़ का पाउडर और 1 चम्मच टमाटर का जूस, आधा नींबू 1/8 हल्दी को मिक्स करें। इसके बाद इसे ग्रीन के साथ गर्म करके पेस्ट बनाकर ठंडा कर लें। इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद पानी से साफ कर लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से आप एंटी-एजिंग की समस्याओं से बचे रहेंगी।

बालों को बनाए शाइनी व मजबूत 

अगर आप अपने बालों के साथ अच्छा लुक कैरी करना चाहती हैं तो गुड़ इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद आयरन और जिंक बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें शाइन भी लाते हैं। एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा गुड़ा मिलाकर बालों पर मास्क की तरह अप्लाई करें। फिर 10 मिनट बाद बालों को धो लें।   

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static