किचन की यह चीज बनाएगी आपको ब्यूटी क्वीन!

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 09:32 AM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी) : चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाएं बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्टस का इस्तेमाल करती हैं जो काफी मंहगे होते हैं और उनके कई साइड इफैक्ट्स भी होते हैं। एेसे में यदि आप किचन की एक छोटी सी चीज काॅर्न स्टार्च का अपनी ब्यूटी के लिए इस्तेमाल करें तो आप देखेंगे कि कैसे यह आपको ब्यूटी के कितने हैरान कर देने वाले फायदे देता है। जी हां, रसोई में रखा कॉर्न स्टार्च सिर्फ ग्रेवी को गाढ़ा करने के ही काम नहीं आता, बल्कि इससे और भी बहुत कुछ किया जा सकता है। 


1. सनबर्न
कॉर्न स्टार्च को पानी में मिला कर धूप से जली त्वचा पर 20 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही देर में आपको राहत महसूस होगी। इससे धूप में काली हुई रंगत भी धीरे-धीरे गोरी होने लगती हैं।


2. पसीने की समस्या
गर्मी में अधिकतर पसीने की समस्या ही ज्यादा होती है। इससे राहत पाने के लिए आप कॉर्न स्टार्च का प्रयोग कर सकती हैं। थोड़ा-सा कॉर्न स्टार्च अपने अंडरआर्म्स और पैरों के तलवों पर लगाएं। पसीने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।


3. नेलपेंट 
आप कॉर्न स्टार्च के इस्तेमाल से अपने नेल पेंट को मैट फिनिश भी दे सकते हैं। इसके लिए आप पसंदीदा नेल पेंट को कॉर्न स्टार्च के साथ मिलाएं और अपने नाखूनों पर लगा लें। जिससे आपके नाखूनों को एक अल्ग लुक मिलेगा।


4. आॅयली बालों को बनाएं ड्राई
बालों की चिपचिपाहट को दूर करने के लिए कॉर्न स्टार्च बहुत ही बढ़िया रहता है।इसका कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं है। आप बस थोड़ा-सा कॉर्न स्टार्च अपने बालों की जड़ों और कंघी में छिड़क लें। कॉर्न स्टार्च बालों का अतिरिक्त तेल सोख लेगा और आपके बाल घने दिखने लगेंगे।


5. गर्मी से रैशेज
 गर्मी में ज्यादा पसीना आने की वजह से अक्सर बच्चों को डाइपर से रैशेज हो जाते हैं या फिर बड़ों को भी कई जगहों पर यह समस्या आती है। एेसे में आप कॉर्न स्टार्च को रैशेज की जगह पर लगाकर इस समस्या से निजात पा सकती हैं।


6. फेस वाॅश
2 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च को उतनी ही मात्रा की ग्लिसरीन और आधा कप पानी के साथ मिलाएं और गाढ़ा होने तक उबलने दें। गाढ़ा होने के बाद इसे ठंडा कर साबुन की जगह इस्तेमाल करें।


7. लिपस्टिक
अगर आपको मैट फिनिश लिपस्टिक का शौंक है तो आप घर पर ही अपनी ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट फिनिश दे सकती हैं। बस, लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर थोड़ा कॉर्न स्टार्च लगाएं और फिर अपना पसंदीदा शेड लगा लें। आप लिप ब्रश से कॉर्न स्टार्च और लिपस्टिक को मिलाकर भी लगा सकती हैं।

Punjab Kesari