वो राज जो रेखा को 65 की उम्र में भी नहीं होने दे रहें बूढ़ा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 09:21 AM (IST)

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही 65 की हो गई हो लेकिन उनकी नेचुरल ग्लोइंग स्किन और काले घने बालों के लोग आज भी दीवाने हैं। उन्हें देखने के बाद हर महिला के मन में यही ख्याल आता है कि काश वो भी इतनी खूबसूरत हो। उनकी जैसी ऐजलेस ब्यूटी पाने के लिए महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सहारा लेती हैं लेकिन फर्क फिर भी दिखाई नहीं देता। खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महंगे प्रॉडक्ट्स से ज्यादा देसी नुस्खे ज्यादा कारगर होते हैं, जिस पर रेखा भी विश्वास करती हैं।

चलिए आज हम आपको रेखा जी के कुछ ऐसे सीक्रेट्स बताते हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी उनकी तरह ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं...

फॉलो करती हैं खास ब्यूटी रूटीन

इतनी उम्र की होने के बाद भी उनके चेहरे पर एंटी-एजिंग के साइन नजर नहीं आते, जिसका कारण उनकी स्किन केयर रूटीन है। वह रेगुलर टोनिंग, क्लींजर, मॉइस्चंराइजिंग और फेशियल करवाती रहती हैं। इससे उनकी स्किन सॉफ्ट व क्लीन रहती हैं।

अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्‍पा ट्रीटमेंट

जवां स्किन के लिए रेखा प्राचीन आयुर्वेद और अरोमाथेरेपी के सेशन लेती हैं, जिससे वह हमेशा फ्रेश दिखाई देती हैं। साथ ही इससे उनकी त्वचा व बाल भी शाइन करते हैं।

बॉडी स्पा

वह महीने में एक बार बॉडी स्पा भी लेती हैं, जिससे तनाव दूर होता है और उनकी स्किन भी ग्लो करती हैं। साथ ही यह बढ़ती उम्र की समस्या को भी कम करता है।

खूबसूरत बालों का राज है होममेड हेयर मास्क

बालों की मजबूती व शाइन के लिए रेखा आंवला, शिकाकाई, मेथीदाना के अलावा नारियल तेल का यूज करती हैं। साथ ही वह हफ्ते में 2 बार शहद, दही और एग व्हाइट से बना मास्क लगाती हैं।

जरूर करती हैं हेयर मसाज

बालों पर वह हफ्ते में 1 बार ऑयल चम्मी करती हैं इसके लिए वह बदल-बदल कर कभी नारियल तो कभी बादाम तेल का इस्तेमाल करती हैं। इससे उनके बालों को पोषण मिलता है। वह कभी भी गीले बालों में कंघी नहीं करती।

मेकअप और कॉस्‍मेटिक

रेखा अपने चेहरे पर हमेशा ऑयल बेस्‍ड मेकअप करती है। आपको बता दें कि रेखा फिल्‍मों में अपना मेकअप खुद करती थीं।

जरूर करती हैं मेकअप रिमूव

सोने से पहले रेखा अपनी मेकअप रिमूव करना नहीं भूलती, जिसके लिए वह नारियल तेल का यूज करती हैं।

हेल्दी डाइट

रेखा सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि काफी एनर्जेटिक भी हैं, जिसकी राज उनकी हैल्दी डाइट है। उनकी डाइट में फल, नट्स, हरी सब्जियां आदि शामिल होते हैं। वह जंक, फ्राइड और ज्‍यादा पका हुआ भोजन लेने के बजाए सलाद और दही खाना पसंद करती है। चावल के बजाए वह रोटी खाती है। साथ ही वर्कआउट के बाद 1 गिलास जूस जरूर पीती हैं।

भरपूर पानी

वह दिनभर में कम से कम 10-12 गिलास पानी पी लेती है, जिससे ना सिर्फ उनकी बॉडी डिटॉक्स होती है बल्कि स्किन भी ग्लो करती है।

व्‍यायाम व मेडिटेशन

इस उम्र में भी बिल्कुल फिट दिखने वाली रेखा व्‍यायाम व मेडिटेशन करना नहीं भूलती। वह रोजाना कम से कम 10 से 15 मिनट व्‍यायाम और 15 मिनट मेडिटेशन और वर्कआउट जरूर करती हैं।

डांस

वह फिट रहने के लिए जिम नहीं जाती क्योंकि उनका मानना है कि घरेलू कामों, बागवानी और डांस से पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है।

लेती हैं पर्याप्त नींद

वह पूरे दिन में 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है और रेखा यही करती हैं। इतना ही नहीं, वह सुबह भी जल्दी उठ जाती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput