कश्मीर की वसंत घाटी का लुभावना नजारा, भूला देगा टोक्यो स्विट्जरलैंड की यात्रा

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 01:29 PM (IST)

गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। बच्चों की छुट्टियां भी शुरु हो चुकी है। ऐसे में परिवार वाले सबसे पहले किस हिल स्टेशन में ही जाना पसंद करते हैं। गर्मियों से राहत पाने के लिए सभी  ठंडी वादियों में ही जाना पसंद करते हैं। कश्मीर एक ऐसा देश है यहां हर कोई जाना चाहेगा। सर्दियां खत्म होते ही वहां वसंत पर फूल खिलना शुरु  हो जाते हैं। जो पर्यटकों का दिल लुभा लेते हैं। पर्यावरण का ये सुंदर नजारा देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। तो चलिए आपको तस्वीरों के जरिए वसंत घाटी के खूबसूरत नजारे से रुबरु करवाते हैं। 

बादाम खिलना 

वसंत के आगमन के साथ ही पौधों पर बादाम खिलना शुरु हो जाते हैं। जो प्राकृतिक दृश्य और भी बढ़ा देते हैं। 

खूबसूरत नजारा 

खिले हुए बादाम के फूल प्रकृति को एक अलग ही नजारा देते हैं। 

छतरी जैसा लुभावना दृश्य 

जब पेड़ों पर बादाम खिलते हैं तो पूरा वृक्ष सुंदर छतरी जैसा लगता  है। 

ऐतिहासिक "बादाम वारी" 

पेड़ों पर बसंत के आगमन ने दस्तक दे दी है। बादाम के पेड़ो पर बादाम वारी का  खिलना पर्यटकों को लुभा रहा है। 

अलग-अलग फिल्टर 

पेड़ों पर अलग ही लहर देखने को मिल रही है। नैचुरल तरीके से पेड़ों पर अलग ही तरह के फिल्टर दिखाई देते हैं। 

भारत  का जापान 

वसंत का आगमन भारत के जापान के रुप में जाना जाता है। इस जगह की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

एक अनोखा नजारा 

कश्मीर की घाटी में ये बादाम वारी गार्डन  का अनोखा नजारा दर्शकों को एक बहुत ही अलग एहसास दिलाता है। 

स्वर्ग जैसा अनुभव 

खिले हुए फूलों का सुंदर नजारा जब पर्यटक लेते हैं तो उन्हें स्वर्ग जैसा महसूस होता है। 

दिल छूने वाला दृश्य 

सर्दियों के ठंडे मौसम के बाद जब पर्यटक कश्मीर घाटी की सैर करने के लिए पहुंचते हैं। तो इस दृश्य का खूब मजा लेते हैं। 

 


 

Content Writer

Anjali Rajput