इस बार कर लें भारत के इन शहरों की सैर, देखने को मिलेंगे अलग-अलग रंग

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2017 - 03:01 PM (IST)

भारत बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर हर राज्य की अपनी अलग खासियत है। पहाड़, नदिया,ऐतिहासिक इमारतों के अलावा यहां की कुदरती खूबसूरती विदेशी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। विदेशी ही नहीं अपने देश के लोग भी दूसरे दूसरे देशों में घूमने की बजाय भारत घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। आप भी परिवार के साथ कुछ समय बिताने और घूमने का मन बना रहे हैं तो आइए कुछ खास जगहों के बारे में। जहां जाकर आप भारत की संस्कृति और इतिहास को अच्छी तरह से जान सकेंगे। 


1. सवाई माधोपुर


यह शहर बहुत ही खूबसूरत है, इस जगह की खास बात यह है कि इसका नाम राजा सवाई माधो सिंह के नाम पर रखा गया था। आप इस शहर में किला,मंदिर,गॉर्डन और जंगल आदि देख सकते हैं। 

2. गुलमर्ग


पहाडी इलाकों में घूमने का मन है तो गुलमर्ग से बेहतर और कोई जगह नही है। यहां के कुदरती और खूबसूरत नजारे देखकर आप विदेशी खूबसूरती की तारीफ करना बंद कर देंगे। 

3. बनारस


भारत के प्रचीन शहरों में बनारस का नाम भी लिया जाता है। यहां पर आप मंदिरों के अलावा और भी बहुत जगहें देख सकते हैं। 

4. हम्पी

कर्नाटक राज्य में हम्पी बहुत खूबसूरत जगह है। इस जगह की शिल्पकारी बहुत शानदार है। 

5. कच्छ

देश के कल्चर को करीब से देखना चाहते हैं तो गुजरात का कच्छ बैस्ट है। 
 

 

 

 

 

Punjab Kesari