Travel Time: लंदन घूमने जा रहे हैं तो देखना न भूलें ये 7 जगहें

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 05:21 PM (IST)

दुनियाभर में बहुत-सी ऐसी जगहें हैं जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, इमारतों, नदियों, झीलो, तालाबों, जंगलों आदि के कारण टूरिस्ट के अट्रैक्शन का केन्द्र बनी हुई हैं। लंदन भी ऐसे ही शहरों में से एक है। अपनी खूबसूरती और ट्रैवल प्लेस के लिए फेमस लंदन घूमने के लिए हर साल देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं। आज हम आपको लंदन की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। चलिए जानते हैं लंदन की ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, जिन्हें आपको भी एक बार जरूर देखना चाहिए।
 

1. Tower of London and Tower Bridge
लंदन के शानदार टॉवरों में से एक यह टॉवर प्राचीन धरोहरों में से एक हैं। वहीं, थेम्स नदी के पर बने टॉवर ब्रिज की खूबसूरती को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। इस पुल के ऊपर से खड़े होकर लंदन शहर को देखने का मजा ही कुछ और है।

2. Cadbury World
अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन है तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए यहां आप चॉकलेट के साथ राइड का मजा भी ले सकते हैं। इस कैडबर्डी चीन में चॉकलेट के पुतले भी बनाए गए हैं, जोकि बिल्कुल असली लगते हैं।

3. Bristol Zoo
इस चिडिय़ाघर में आप अलग-अलग तरह के जानवर और पक्षी देखने के साथ डिफरेंट फूड का मजा भी ले सकते हैं। बच्चों के साथ घूमने के लिए यह एकदम परफेक्ट जगह है।

4. London Film Museum
लंदन फिल्म म्यूजियम की स्थापना फरवरी 2008 में हुई, जिसका निर्माण जोनाथन रेत के द्वारा किया गया है। इसे मूवीयम ऑफ लंदन भी कहा जाता है। यहां आपको फिल्म सेट्स, कॉस्ट्यूमस अन्य आदि चीजें देखने को मिलेंगी।

5. Buckingham Palace
अगर आप लंदन घूमने जा रहे हैं तो यहां का शाही बकिंघम पैलेस देखना न भूलें। इसके अलावा आप यहां ग्लोब थियेटर और वेस्टमिंस्टर एब्बे और बहुत-सी खूबसूरत जगहें देख सकते हैं। यहां पर आप घूमने और शॉपिग करने का खूब मजा ले सकते हैं।

6. The London Eye
लंदन के सेंट्रर ऑफ अट्रैक्शन 'The London Eye' को देखे बिना और यहां की राइड लिए बिना तो आपका ट्रिप अधूरा माना जाएगा। इसलिए लंदन घूमने आए है तो यहां जाना न भूलें।

7. Kew Gardens
वैसे तो लंदन में घूमने के लिए और सुकून क पल बिताने के लिए बहुत से खूबसूरत गार्डन है लेकिन इसकी बात सबसे अलग है। लंदन ट्रैवल के दौरान इस गार्डन को देखे बिना नहीं जाते।

Content Writer

Anjali Rajput