भारत में नहीं, विदेश में बने हैं ये खूबसूरत मंदिर

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2017 - 08:05 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): भारत में कई मंदिर एेसे हैं जो अपनी मान्यता के कारण प्रसिद्ध है। विदेशी पर्यटक भी इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए आते हैं लेकिन भारत के अलावा भी कई देशों में हिंदू परम्परा के अनेक प्रसिद्ध मंदिर है। जी हां, इंडोनेशिया में कई देवी-देवताओं के मंदिर बने है जिनकी गिनती खूबसूरत मंदिरों में की जाती है।

1. पुरा बेसकिह मंदिर,बाली

इसे बाली का सबसे बड़ा और पवित्र मंदिर कहा जाता है। इसमें कई देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित है।

2. तनह लोट मंदिर, बाली

तनह लोट मंदिर इंडोनेशिया के मुख्य आर्कषणों में एक है। भगवान विष्णु का यह प्रसिद्ध मंदिर देखने में काफी खूबसूरत है।

3. सिंघसरी शिव मंदिर, जावा

सिंघसरी शिव मंदिर दुनियाभर में अपनी महानता के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में रोजाना कई लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

4. प्रम्बानन मंदिर, जावा

यह सबसे बड़ा और विशाल हिंदू मंदिर है। इस मंदिर में त्रिदेवों के साथ ही उनके वाहनों के भी मंदिर बने हुए है।

Punjab Kesari