खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड डिवाज को टक्कर देती हैं ये साउथ हीरोइन!

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2017 - 07:21 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में बॉलीवुड हसिनाएं अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी ये अभिनेत्रियां लोगों के दिल में राज करती हैं। आजकल बॉलीवुड इंडस्ट्री में साऊथ की कुछ हीरोइन अपनी आदाओं से सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। आज हम आपको साउथ की कुछ एेसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो बॉलीवुड डिवाज को भी पीछे छोड़ रही हैं। 

1. काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल का तेलगू फिल्मों में बहुत नाम है। बॉलीवुड फिल्म सिंघम और स्पैशल 26 में काजल ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ सभी को अपना दिवाना बनाया।

2. इलियाना डिक्रूज
फिल्म बर्फी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली इलियाना ने अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इलियाना की खूबसूरती बाकी बॉलीवुड हिरोइन को काफी मात दे रही है। 

3. तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया अपने स्वीट और सिंपल अंदाज के लिए जानी जाती है। तमन्ना को क्यूट स्टाइल को हर कोई पसंद करता है। तेलगू और तमिल फिल्म में इनका जलवा आज भी बरकरार है। 

4. श्रुति हसन
श्रुति हसन बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री है। इनकी स्टाइलिश लुक हर लड़की फॉलो करती है। यह साउथ की अभिनेत्री, सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर भी है।

5. असिन
असिन ने फिल्म गजनी के साथ बॉलीवुड में एंटी की थी। लोगों ने असिन को बहुत पसंद किया। कई लड़कियां असिन के स्टाइल को फॉलो करती हैं। 

Punjab Kesari