Kangana के आगे फीकी पड़ गई Katrina-Alia, राम मंदिर सेरेमनी में पहनी बेहद खूबसूरत साड़ियां

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 01:14 PM (IST)

अयोध्या नगरी में राम के दर्शन करने के लिए बी-टाउन से कई स्टार्स शामिल हुए, लेकिन कंगना रानौत की तो बात ही सबसे अलग दिखीं। वैसे कैटरीना-आलिया और अंबानीज लेडीज भी ट्रडीशनल साड़ी में ही दिखी लेकिन कंगना, देसी पहरावे में अलग ही गेटअप में सबको अपनी ओर अट्रैक्ट करती दिखीं।

1. कंगना पारंपरिक इवेंट्स के लिए ज्यादातर साड़ी का ही चुनाव करती हैं। जब वह अयोध्या पहुंची थी तो उन्हें मेहरून और गोल्डन कलर की सिल्क कांजीवरम साड़ी ही पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने सिंपल सा हाफ स्लीव्स मैहरुन ब्लाउज कैरी किया। एक्ट्रेस ने ज्वैलरी भी एकदम ट्रडीशनल ही कैरी की थी। हैवी नेकलेस और सहारे वाले हैवी ईयररिंग्स के साथ कंगना का ट्रडीशनल मेकअप भी बहुत अच्छा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

2. वहीं राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा सेरेमनी पर कंगना ने आइवरी-क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ कंगना ने आरेंज कलर का ब्लाउज वियर किया जो जिसका बेक डिजाइन डीप था। साड़ी पर आरेंज औऱ गोल्डन गोटा-पट्टी लगी थी। गले में उन्होंने हरे स्टोन वाला नेकलेस झुमके और कंगन पहने थे और साइड में रैड कलर की शॉल कैरी की थी जिस पर थ्रैंड वर्क था। कंगना का ये लुक भी पसंद किया गया।

3. इससे पहले कंगना आइरा खान की शादी में भी ट्रडीशनल अवतार लिए पहुंची थी। कंगना ने पिंक और ग्रे कलर का लहंगा पहना था। जिस पर मैचिंग एम्ब्रायडरी थी। कंगना ने गले में मोतियों और स्टोन वाला नेकलेस पहना था।

4. कंगना का ब्लैक और गोल्डन गोटा-पट्टी लहंगा भी देखिए। कंगना ने अपने लहंगे की एक-एक झलक दिखाई थी। ब्लाउज पर हैवी मोती और तिल्ले की कढ़ाई थी।

5. कंगना रानौत ने एक ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। लहंगे के साथ उन्होंने गोल्डन गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा कैरी किया था। ऐसे हल्के फुल्के लहंगे लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं।

6. गोकुल धाम श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंची कंगना ने वहां भी ग्रीन कलर हैवी एम्ब्रायडरी वाला फुल स्लीव अनारकली सूट पहना था। जिसके साथ जैकेट अटैच थी। इस सूट में कंगना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।

Content Writer

Vandana