ये हैं सबसे खूबसूरत और बेहतरीन राष्ट्रपति भवन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2016 - 02:26 PM (IST)

दुनिया में हर देश की सरकार होती है और राष्ट्रपति भवन का देश में सबसे ऊंचा स्थान होता है। इतना ही नहीं राष्ट्रपति का भवन भी देश मेें सबसे बेहतरीन और सुंदर होता है। आइए जानें दुनिया के ऐसे ही कुछ राष्ट्रपति भवनों के बारे में


1. आबूधाबी,यूएई
समुद्र के किनार  लगभग 20 लाख वर्गफीट में बना युएई के राष्ट्रपति का भवन महल से कम नहीं है। यह दुनिया का सबसे मंहगा भवन है। 

2. असताना, कजाखस्तान प्रेसिडेंट हाऊस
कजाकिस्तान के राष्ट्रपति का भवन 3 साल में बनकर तैयार हुआ था। इसिल नदी के किनारे बनी यह इमारत 80 फीट ऊंची है। राष्ट्रपति का स्टाफ इस भवन में ही रहता है। 

3.ओगुजखान राष्ट्रपति भवन,अश्गाबात
तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति का भवन बौय्गुएस जो फ़्रांसिसी कंस्ट्रक्शन फर्म है ने बनाया था। महल जैसे इस भवन की सुंदरता देखते ही बनती है। 

4.व्हाइट हाउस,वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति का भवन दुनिया के बेहतरीन और सुरक्षित भवनों में से एक है। क्रिक सैंडस्टोन से बनी यह इमारत बहुत खूबसूरत है। 

5. ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस, मास्को
रूस के राष्ट्रपति का भवन एक चर्च और बरोक पैलेस को तोड़ा गया था। इसे बनाने में 12 साल का वक्त लगा था। 

6. प्राग महल,चेक गणराज्य
चेक गणराज्य का यह महल दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा भवन है। इस भवन का नाम गिनीज बुक में दर्ज है। 
 

Punjab Kesari