विदेश से कम नहीं है भारत की ये खूबसूरत जगहें

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 07:37 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): लोग अक्सर घूमने के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं खासकर युवा पीड़ी लेकिन भारत में भी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां हर साल कई विदेशी पर्यटक आते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार यहां जरूर जाएं। 

1. हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कई जगहें हैं। चम्बा में स्थित खानजर को भारत का स्विजरलैंड कहा जाता है। यहां पर कई झीलों भी हैं जहां जाकर आप खूब एन्जॉय कर सकते है। 

2. युमथंग घाटी, सिक्किम

युमथंग घाटी को फूलों की घाटी कहा जाता है। लोग वसंत के मौसम में यहां घूमने के लिए आते हैं।  

3. होगनक्काल झरना, तमिलनाडू

तामिलनाडू में स्थित होगनक्काल झरना पर जाकर एक अलग अनुभव का अहसास होता है। एक बार यहां जरूर जाएं। 

4. तमिलनाडू का आरोविल 

पंडुचेरी के पास बने आरोविल पर्यटकों का आकर्षण केंद्र है। 1968 में मीरा अल्फासा ने इस शहर को बनाया था। 

5. मिजोरम का चंमपाइ

नेचर लवर्स के लिए यह जगह बैस्ट है। यहां की हरियाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

Punjab Kesari