किसी जन्नत से कम नहीं ये जगहें

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2017 - 05:20 PM (IST)

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में एेसे कई देश हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। कई जगहें एेसी हैं जहां जाकर जन्नत जैसा अहसास होता है। एेसा ही देश है दक्षिण कोरिया। इस मौसम में दक्षिण कोरिया की सैर करने का अलग ही मजा है। यह देश हनीमून कपल के लिए बैस्ट है। आज हम आपको यहां के कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे है।

1. सियोल
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में सुकून भरे कुछ पल बिता सकते है। यहां की स्ट्रीट फूड शहर की शोभा बढ़ाने का काम करते हैं। इसी वजह से इस शहर को ‘होम ऑफ स्ट्रीट फूड’ भी कहा जाता है। 

2. ह्यूंडइ तट, बुसान
बुसान में आप किसी भी मौसम में आ सकते है। यहां पूरे साल कुछ न कुछ आयोजन होते रहते है। बुसान एक तटीय इलाका है जोकि पूरा तटों से घिरा हुआ है। सर्दी के मौसम में टहलने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। फिशिंग के लिए भी यह जगह काफी मशहूर है। 

3. जाजू द्वीप
यह द्वीप आइलैंड ऑफ गॉड्स के नाम से बहुत मशहूर है। यहां पर विदेशी पर्यटकों की काफी भीड़ रहती हैं। यहां कई कपल्स हनीमून के लिए आते हैं। यहां एक समान मौसम रहने के कारण लोग यहां आना पसंद करते हैं। 

4. सियोरक्सन नैशनल पार्क
यह दक्षिण कोरिया के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित गंगवोन प्रांत में स्थित है। हर साल कई लोग इस पार्क में आते है। इस जगह पर कुछ मशहूर मंदिर भी मिलते हैं। पतझड़ के मौसम में यहां अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं।

Punjab Kesari