मुबंई के आलिशान घर में रहती हैं Hina Khan, यहां देखें आशियाने की खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 01:20 PM (IST)

अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस हिना खान के फैंस दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हिना खान की लग्जरी लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस हर दम एक्साइटेड रहते हैं। आपको बता दें कि हिना खान मुंबई के एक आलीशान घर में रहती हैं। आज उनके जन्मदिन पर आपको उनके घर की कुछ इनसाइड तस्वीरें दिखाते हैं।

एक्ट्रेस का घर काफी क्लासी है। आए दिन हिना खुद भी फैंस के साथ अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं। 

उनकी बालकनी से दिखने वाला व्यू हर किसी का दिन और भी खास बना दे। 

एक्ट्रेस का टेरेस एरिया भी काफी अच्छा है जहां वह अक्सर अपनी तस्वीरें क्लिक करवाती हुई नजर आती हैं।  

हिना के घर में लगा फर्नीचर भी काफी शानदार है। इसके अलावा उन्होंने अपने घर में एक मनी प्लांट भी लगाया हुआ है।

उनके घर में लगा फर्श एकदम रॉयल फील देता है। दीवाली पर उन्होंने इसकी एक झलक फैंस को दिखाई भी थी। 

हिना का लिविंग एरिया काफी शानदार है वहां पर वह अक्सर अफना खाली समय बिताती हैं। 

घर में लगी पेटिंग्स आशियाने को एक रॉयल फील देती हैं।  

हिना के घर का एंटरेंस भी काफी अच्छा है। लकड़ी के दरवाजे और साथ में लगे प्लांट्स एंट्री को और भी शानदार बनाते हैं। 

उन्होंने अपने घर में एक कॉर्नर ऐसा भी बनाया है जहां वह अपने अवॉर्ड्स स्टोर करती हैं। 

हिना का बेडरुम काफी लैविश है। अपने रुम की तस्वीरें वह अक्सर फैंस को दिखाती रहती हैं। 

Content Writer

palak