Athiya Shetty-KL Rahul के इन फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन्स का आप भी करें अपने पार्टनर के साथ दीदार

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 04:25 PM (IST)

घूमना किसे पसंद नहीं है। जब भी किसी आम व्यक्ति को समय मिलता है वो किसी न किसी जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं। आम लोगों की तरह सेलिब्रिटी भी घूमने का शौक रखते हैं। वो किसी न किसी जगह अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए निकाल जाते हैं। भारतीय स्टार क्रिकेटर के एल राहुल  और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन जा रहे हैं और ये दोनों भी घूमने के बेहद शौकीन है। आइए आपको भी दीदार करते हैं इस कपल के फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन्स का जहां पर आप भी अपने पार्टनर के साथ जा सकती हैं...

ग्रीस

दक्षिण यूरोप में मौजूद ऐसे कई देश है जो खूबसूरती के मामवे में बेहद ही कमाल के हैं। ग्रीस भी ऐसा ही एक देश है जहां हर साल लाखों भारतीय सैलानी घूमने जाते हैं। समुद्र तट के किनारे होने के चलते यहां दुविया के कोने-कोने से सेलिब्रिटी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। कुछ दिन पहले राहुल को भी ग्रीस में देखा गया था। वो यहां अपने करीबी दोस्तों के साथ छुट्टी मना रहे थे। कहा जा रहा है कि शादी के बाद हनीमून के लिए भी शायद कपल यहां पर ही आए।

थाईलैंड

थाईलैंड में सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से हजारों सेलिब्रिटी घूमने आते हैं। साल 2019 में अथिया-राहुल कोइअथाईलैंड में एक साथ मस्ती करते देखा गया था। वहीं खबरें ये भी हैं कि शायद ये कपल शादी के बाद थाईलैंड में ही हनीमून के लिए आए।

न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क अमेरिका के सबसे प्रमुख और बड़े शहरों में से है। यहां पर घूमना हर भारतीया का सपना है। वहीं कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अथिया ने बताया था कि उन्हें न्यूयॉर्क बहुत पसंद है और वो बार-बार घूमने के लिए वहीं जाती है। 

इन जगहों पर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur