सुशांत ने खुद सजाया था अपना आशियाना, एक-एक चीज रखी थी घर में सहेजकर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 12:33 PM (IST)

पवित्र रिश्ता में 'मानव' के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस को रुला देती हैं। एक्टर ने साल 2020 में अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद उनके चाहने वाले और परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा था। आज सुशांत के निधन को भले ही तीन साल हुए हो लेकिन उनके फैंस उन्हें रोज याद करते हैं। आए दिन एक्टर ट्विटर पर भी ट्रेंड करते हैं और फैंस अपने पसंदीदा एक्टर के लिए इंसाफ मांगते नजर आते हैं। आज सुशांत की तीसरी डेथ एनर्वसरी है ऐसे में इस मौके पर आपको उनका मुंबई वाला घर दिखाते हैं जिसे उन्होंने अपने हाथों से सजाया था। 

एक्टर ने अपना मुंबई वाला घर खुद अपने हाथों से सजाया था। अपने घर का एक-एक कोना एक्टर ने पूरे दिल से डेकोरेट किया था। जब उन्होंने टेलीविजन पर डेब्यू किया था उसी समय से उन्होंने अपना घर देखने का ख्वाब सजा लिया था। 

शुरु से ही सुशांत को यूनिक चीजों का बहुत ही शौंक था। अगर आप उनके घर की ये तस्वीरें देखते हैं तो आपको समझ आ जाएगा कि एक्टर ने अपना घर कितने दिल से सजाया था। घर का एक-एक कोना उन्होंने खुद सजाया था। 

उनका घर पुरानी और एंटीक चीजों से बना था। एक्टर के घर में ऐसी ऐसी चीजें थे जो कहीं भी देखने को नहीं मिलती थी। उन्हें आसमान में तारे देखने का भी बहुत ही शौक था इसलिए एक्टर ने एक कमरे में टेलीस्कोप भी रखा था। इस टेलीस्कोप के जरिए वह आसमान में गैलेक्सी देखा करते थे। 

उन्हें किताबें पढ़ने का भी बहुत ही शौक था इसलिए वह अपने फ्री समय में अक्सर अपनी मनपसंदीदा किताब पड़ा करते थे। 

उनके घर की तस्वीरों में यह साफ देखा जा सकता है कि सुशांत अपने घर में हर चीज कितनी सजा कर रखते थे। घर के एक-एक कोने में वह चीजों को अच्छी तरह अरेंज करके रखते थे। 

सुशांत के घर की बालकनी का व्यू इतना प्यारा था कि वहां से सारा समुद्र दिखता था। अक्सर एक्टर यहां पर चाय और कॉफी पीते नजर आते थे। इस घर में सुशांत ने भले ही कम समय बिताया हो लेकिन उनके घर को देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि उन्होंने इसे कितनी शिद्दत से सजाया था। 
 

Content Writer

palak