इन 5 बीमारियों में जरूर करें राजमा का सेवन
punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 10:13 AM (IST)
राजमा एक ऐसी सब्जी है जिसे सभी बड़े शौंक से खाते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को राजमा बहुत पसंद होते हैं। सिर्फ स्वाद में ही नहीं राजमा सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें काफी मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। राजमा खाने से शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आइए जानिए इससे मिलने वाले फायदों के बारे में
1. कब्ज
जिन लोगों की पाचन शक्ति खराब हो या कब्ज की समस्या हो उन्हें राजमा का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे सब्जी के अलावा स्लाद के तौर पर भी खा सकते हैं। इससे पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
2. माइग्रेन
राजमा में मौजूद विटामिन बी दिमाग की कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी होता है जो माइग्रेन जैसी समस्या को ठीक करता है।
3. डायबिटीज
जिन लोगों को शुगर होती है उनके लिए भी राजमा बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
4. किडनी के लिए फायदेमंद
राजमा खाने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे किडनी स्वस्थ रहती है। इसके अलावा गुर्दे में पत्थरी होने पर भी राजमा का सेवन करना फायदेमंद होता है।
5. ह्रदय रोग
इससे शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल संतुलित रहता है जो दिल को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा राजमा का सेवन करने से शरीर में रक्त का दौरा बढ़ता है।