दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचों में शामिल है यह रहस्मयी जगहें, जानिए क्या है खास

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 03:31 PM (IST)

दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें है। कुछ जगहों की सुंदरता देखकर उन्हें रहस्यमयी कहा जाने लगता है। बस फिर यह जगहें रहस्यमयी कहलाने लग जाती है। इनका रहस्य जानने की कोशिश हर कोई करता है। आज हम जिस बीच की बात करने जा रहे, वह भी किसी रहस्य से कम नहीं है। इसकी सुंदरता को देखने के लिए हर कोई वहां घूमना चाहता है।  

रूस में ऊसुरी बे नामक बीच के किनारे शराब पीने वालों का जमावड़ा हर वक्त लगा रहता था। शराब पीने के बाद लोग यहां बोतले फैंक देते है, जिस वजह से यह जगह पूरी तरह से कांच से ढक चुकी थी।

सरकार ने इसे खतरनाक बीच घोषित करते हुए यहां आने जाने पर बैन लगा दिया। कांच की बोतलो सालों यहा पड़ी रहने के कारण वह टुकड़ों में बदल गई और कीमती पत्थरो में तब्दील हो गई। 

इसके बाद सरकार ने इस जगह पर और ज्यादा कांच के टुकड़ो को डंप करवा दिया। बीच पर पड़े यह खूबसूरत पत्थर उसकी खूबसूरती को और बढ़ देते है, जिस वजह से यह जगहें किसी जन्त से कम नहीं लगती। यहां पड़े रंग-बिरंगे पत्थर किसी रहस्य से कम भी नहीं लगते। कई सालों बाद इस बीच को खोल दिया गया, ताकि इस जगह की खूबसूरती को हर कोई देख सकें। 

Punjab Kesari