BBMA 2021: डीप नेक थाई-हाई गाउन में प्रियंका का बोल्ड लुक, पति संग जमकर दिए पोज

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 11:01 AM (IST)

बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपना जलवा बिखेर रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी पति संग स्पाॅट होने को लेकर तो कभी अपने फैशन सेंस को लेकर। इस बात में कोई शक नहीं कि प्रियंका जब भी रेड कार्पेट पर उतरती है तो अपने लुक और स्टाइलिश अंदाज से सारी लाइमसाइट लुट लेती है। इस बार भी बिलबोर्ड म्यूजिक अवाॅर्ड्स में कुछ ऐसा ही हुआ। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 

बीते 23 मई को अमेरिका के लाॅस एंजिलिस में बिलबोर्ड म्यूजिक अवाॅर्ड्स 2021 का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रियंका पति निक जोन के साथ अवाॅर्ड फंक्शन में पहुंची।

 

प्रियंका के रेड कार्पेट लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस न्यूड कलर के शिमरी थाई-हाई स्लिट आउटफिट में बेहद बोल्ड नजर आई। डीप नेक ड्रेस में प्रियंका का क्लीवेड साफ दिखाई दे रहा था। प्रियंका ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, स्ट्रेट हेयर, न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 

वहीं अगर बात करें निक जोनस के लुक की तो ग्रीन कलर के पैंट-सूट में वह बेहद हैंडसम दिखाई दिए। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जमकर पोज दिए। इस दौरान की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। बता दें इस अवाॅर्ड शो में प्रियंका प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई थी। 

Content Writer

Bhawna sharma