कोरोना पाॅजिटिव बनिता संधू का हाई वोल्टेज ड्रामा, एंबुलेंस से की भागने की कोशिश

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 10:57 AM (IST)

दुनियाभर में कोरोना वायरस कहर अभी तक थमा नहीं है। साल 2020 में आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी कोरोना वायरस का शिकार होने से नहीं बच पाएं। वहीं अब नए साल की शुरूआत होने के बाद बी-टाउन से साल का पहला कोविड-19 केस निकला है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस बनिता संधू कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बनिता को इलाज के लिए कोलकाता के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने भर्ती होने से मना कर दिया था। 

एंबुलेंस से की भागने की कोशिश

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद एक्ट्रेस को सरकारी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन वहां उन्होंने भर्ती होने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं बनिता ने एंबुलेंस से भी भागने की कोशिश की थी। करीब 4 घंटे तक बनिता का यह ड्रामा चलता रहा।

अस्पताल प्रशासन ने किया सूचित

बनिता के इस ड्रामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने राज्य सचिवालय और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। इसके साथ ही ब्रिटिश हाईकमीशन को भी इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद मामले की गंभरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने बनिता को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें बनिता ने बीते सोमवार को अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसमें वह कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी। 

वहीं अगर बात करें बनिता के वर्कफ्रंट की तो फिल्म 'अक्टूबर' से एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आए थे। वहीं बनिता अपनी अपकमिंग फिल्म 'कविता एंड टेरेसा' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह 'सरदार ऊधम सिंह' में भी दिखाई देंगी।

Content Writer

Bhawna sharma