गणेश चतुर्थी स्पेशल केले का शीरा रेसिपी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2020 - 10:29 AM (IST)

भगवान श्रीगणेश के पावन दिन चल रहे हैं। ऐसे में जहां बप्पा के बहुत से भक्तों ने उनकी प्रतिमा को घर में स्थापित किया है, वहीं उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें अलग- अलग चीजों का भोग भी लगा रहें हैं। गणपति बप्पा को मोदक, लड्डू, दूर्वा घास, मालपुए, केला आदि बेहद प्रिय है। ऐसे में अगर आप भी उनके भोग के लिए कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं तो आज आप उनके लिए केले का शीरा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

पके केले- 6
चीनी- 1 कप
घी- 1 कप
इलायची पाउडर- 1 टीस्पून
पानी- आवश्यकतानुसार

विधि

1. सबसे पहले केलों को छिलकर 1 इंच की गोलाई में काटें।
2. अब पैन में घी गर्म कर उसमें केले नरम होने तक पकाएं।
3. इसमें चीनी और पानी डालकर मिलाएं और मिश्रण को ढक दें।
4. धीमी आंच पर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।
5. लीजिए तैयार है आपका केले का शीरा इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिलाएं। 
6. थोड़ा ठंडा कर बप्पा को भोग लगाएं।

 

Content Writer

neetu