स्वाद और सेहत से भरपूर है केले का शेक, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 02:06 PM (IST)

गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में केले के शेक की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ये स्वादिष्ट होने के साथ- साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप भी कुछ ठंडे और Refreshing की तलाश मे हैं तो केले का शेक बना सकते हैं। चलिए बताते हैं घर पर केले का शेक बनाने का आसान तरीका।


केले का शेक बनाने की सामग्री

केला -2
शहद-1 चम्मच
गुड़ -1चम्म़च
सूखा मेवा-बदाम,किसमीस ,काजू 
कच्चा दुध-2 कप 
बर्फ 

इसे बनाने की विधि


-सबसे पहले  केले को छीलकर उसके छोटे- छोटे पीस काट कर मिक्सी जार में डाल दें।
- साथ में चीनी और शहद को डालकर मिक्सी में ग्राइंड कर दें। 
- इसके बाद दूध को मिक्सी जार मे डालकर मिक्सी को 2 मिनट तक चलाएं। 
-आप चाहें तो इसके उपर सूखे मेवे और कटे फल को भी डाल सकते हैं। 

महत्वपूर्ण सुझाव:-

- केले के शेक मे हमेशा कच्चा दूध ही डालें।
-अगर आपको मीठा नही पंंसद तो चीनी का इस्तेमाल ना करें क्योंकि केला पहले से मीठा होता है।
 

Content Writer

vasudha