गर्मियों में बनाकर पिएं हैल्दी Banana Orange Smoothie

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 10:53 AM (IST)

गर्मियों में लोग ज्यादातर स्मूदी पीना पसंद करते हैं। स्मूदी ड्रिंक्स वजन को बैलेंस रखने में बहुत मदद करती हैं। इससे पेट भरा रहने का साथ साथ यह शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखती है। तो चलिए आज हम आपको घर पर ही केले और संतरे से बनने वाली आसान और टेस्टी स्मूदी बनाना सिखाते है। 

सामग्री:

संतरा - 2
केला - 2
अदरक का पेस्ट- 1 टीस्पून
शहद - 1 से 2 टेबलस्पून
आइस क्यूब - 6 से 7
वनीला आइसक्रीम - 2 टेबलस्पून

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले संतरे का जूस निकाल लें।
2. उसके बाद ब्लैंडर में केले को छीलकर डाल दें, साथ ही संतरे का रस भी डाल लें।
3. 1 मिनट तक दोनों को अच्छी तरह ब्लैंड करें।
4. अब अदरक का पेस्ट और शहद मिला कर फिर से एक बार ब्लैंडर को चलाएं।
5. आइस क्यूब को क्रश करके तैयार स्मूदी में डाल दें और एक बार चम्मच के साथ हिला लें।
6. अब तैयार स्मूदी को गिलास में निकालकर उसके उपर वनीला आइसक्रीम डाल दें।
7. आपकी बनाना ऑरेंज स्मूदी बनकर तैयार है, इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput