ऑफिशियली टीनएजर हुई सलमान खान की 'मुन्नी, लेकिन बर्थडे पर इस बात पर हो गई गुस्सा

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 11:44 AM (IST)

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा टीनएज में एंटर कर चुकी हैं। हर्षाली  3 मे जून को अपना 13वां जन्मदिन मनाया।

बतां दें कि हर्षाली सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपने वीडियों और फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वहीं हर्षाली मल्होत्रा ने अपने बर्थडे का भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बर्थडे पर गुस्सा हुईं  'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी-
हर्षाली मल्होत्रा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह केक काटती नजर आ रही हैं। जिस पर बर्थडे कैंडल 13 की लगी होती हैं, लेकिन कोई उनकी कैंडल को 31 में बदल देता है। जिसे देखकर वह गुस्सा हो जाती हैं। हर्षाली मल्होत्रा के इस वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)


सलमान खान की फैन है मुन्नी-
बतां दें कि हर्षाली मल्होत्रा की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने डांस वीडियो भी शेयर करती हैं। बीते दिनों हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के गाने 'सीटी मार' पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसका वीडियों खूब वायरल हुआ था।
 

मुन्‍नी के रोल के बाद  टीवी सीरियल और ऐड फिल्म भी किया काम-
बता दें कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में पाक‍िस्‍तानी लड़की मुन्‍नी के रोल में  हर्षाली ने जबरदस्त ऐक्टिंग करोड़ों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा हर्षाली मल्होत्रा ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। वहीं अब हर्षाली मल्होत्रा ने कई ऐड फिल्म भी की हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)

Content Writer

Anu Malhotra