Hanuman Jayanti: इस शुभ दिन पर बजरंग बली को राशि अनुसार लगाएं भोग

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 05:32 PM (IST)

27 अप्रैल को हनुमान जयंती का दिन मनाया जाएगा। मान्यता है कि प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के ठीक 8 दिन बाद हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस बार यह तिथि पूर्णिमा के साथ आ रही है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से संकटों से छुटकारा मिलता है। कुंडली में शनि का प्रभाव कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में राशि के अनुसार, कुछ खास चीजों का भोग लगाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

मेष राशि के लोग बजरंग बली को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। 

वृष राशि के लोगों को तुलसी के बीज चढ़ाने से लाभ होगा। 

मिथुन राशि के लोग तुलसी दल चढ़ाएं। 

कर्क राशि वाले लोग बेसन का हलवा बनाकर संकटमोचन हनुमान जी को भोग लगाएं। 

सिंह राशि के जातक जलेबी का भोग लगाएं।  

कन्या राशि के लोग चांदी का अर्क हनुमान जी की प्रतिमा पर चढ़ाएं। 

तुला राशि के जातक इस शुभ दिन पर हनुमान जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। 

वृश्चिक राशि के लोग बजरंग बली को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें। 

धनु राशि के लोग मोतीचूर के लड्डू के साथ तुलसी दल हनुमान जी को अर्पित करें। 

मकर राशि के लोग मोतीचूर के लड्डू का चढ़ाएं। 

कुंभ राशि के लोग हनुमान जयंती के दिन बजरंग बली को सिंदूर का लेप लगाएं। 

मीन राशि के जातक संकटमोटन हनुमान जी को लौंग अर्पित करें। 
 

Content Writer

neetu