सर्दियों में immunity को स्ट्रांग करेगा Badam Milk Shake

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2023 - 12:20 PM (IST)

ठंड के मौसम में अकसर लोगों को वायरल फ्लू हो जाता है। इसके लिए वो गर्म चीजें जैसे सूप, हल्दी वाले दूध या चाय का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी सर्दी लगती है। कड़के सर्दी में जुकाम से बचने और इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए बादाम का मिल्क शेक ट्राई कर सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत अच्छा है और आपको सर्दी- जुकाम से राहत मिलती है। आइए आपको बताते हैं इससे बनाने की विधि....

सामग्री

दूध- 2 कप
बादाम- 5-6 (गिरी)
चीनी- 1 बड़ा चम्मच
दूध उबालने के लिए बर्तन

बादाम का मिल्क शेक बनाने की विधि

- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में दूध और चीनी डालकर उबाल आने तक गर्म करें।
- बादाम गिरी में थोड़ा- सा दूध मिलाकर पीस लें।
- बादाम के पेस्ट को दूध में डालकर एक उबाल आने तक पकाएं।
- जब दूध उबल जाए तो आंच बंद कर दें।
-गुनगुना होने पर दूध को गिलास में डालें और बादाम शेक का मजा लें।

Content Editor

Charanjeet Kaur