Rakhi Special: घर की बनी बादाम बर्फी से करवाएं भाई का मुंह मीठा

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 09:24 AM (IST)

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाजार से मिठाई मंगवाने की बजाए घर पर ही बर्फी तैयार करें। आज हम आपको घर पर ही बादाम बर्फी बनाना सिखाएंगे, जिससे आप राखी पर अपने भाई का मुंह मीठा करवा सकते हैं।

सामग्री:

पानी - 800 मिलीलीटर
बादाम - 200 ग्राम
दूध - 50 मिलीलीटर
केसर - 1/4 चम्मच
दूध - 120 मिलीलीटर
घी - 1 बड़ा चम्मच
पाऊडर चीनी - 160 ग्राम

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करके उसमें 200 ग्राम बादाम 5 मिनट के लिए उबालें।
2. एक बाउल में दूध और केसर को अच्छी तरह मिलाएं और साइड पर रख दें।
3. अब बादाम छीलकर उसे दूध के साथ ब्लैंड कर लें।
4. मिश्रण को एक पैन में डालकर घी, पाउडर चीनी मिलाकर कुछ देर के लिए उबालें।
5. फिर इसमें दूध केसर मिश्रण डालकर तब जब तक पकाएं जब तक वो किनारों ना छोड़ दे।
6. इसे गैस से हटा दें और पार्चमेंट पेपर पर समान रूप से फैलाएं।
7. इसे कम से कम 20 मिनट तक ठंडा होने दें, ताकि बर्फी सेट ना हो जाए।
8. अब रोलिंग पिन की मदद से बर्फी को अपनी पसंदीदा शेप में काट लें।
9. लीजिए आपकी बादाम बर्फी बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput