धनतेरस स्पेशल: इस बार बादाम बर्फी से करवाएं सभी का मुंह मीठा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 09:53 AM (IST)

मिठाई के बिना त्योहारों का मजा फीका लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए खास बादाम बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे आप धनतेरस के शुभ अवसर पर बनाकर अपनी फैमिली और रिश्तेदारों का मुंह मीठा करवा सकती है। तो चलिए जानते हैं से बनाने का तरीका...

सामग्री:

बादाम- 250 ग्राम
दूध-1 कप
चीनी- 1 कप
चांदी का वर्क

कटे हुए बादाम- गार्निश के लिए

विधि:

1. सबसे पहले मिक्सी जार में दूध और बादाम डालकर पेस्ट बनाएं।
2. अब पैन गैस की धीमी आंच पर रखें।
3. इसमें बादाम पेस्ट और चीनी डालकर मिलाएं।
4. बादाम पेस्ट गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें।
5. तैयार मिश्रण को प्लेट में फैला कर ठंडा होने दें।
6. बाद में इस पर चांदी का वर्क और बादाम लगाकर अपनी मनपसंद शेप में काट लें।
7. लीजिए आपकी बादाम बर्फी बन कर तैयार है।
 

Content Writer

neetu