सूर्य ग्रहण के ऐसे bad effects जो बना सकते हैं धनी को भी निर्धन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 11:02 AM (IST)

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था। दीपावली के ठीक दूसरे दिन लगने वाला यह सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण रहेगा। यह ग्रहण 4 घंटे 3 मिनट का होगा। इस दौरान सूर्य तुला राशि में रहेंगे। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर भी तुला राशि के लोगों पर ही दिखाई देने वाला है। इसके अलावा 9 और राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता नजर आएगा। दरअसल, तुला राशि के लोगों पर पहले से ही शनि की ढैय्या चल रही है। ऊपर से इस राशि में सूर्य ग्रहण का लगना इस राशि के जातकों के लिए काफी कष्टकारी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं किन राशियों पर होगा सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव-

मेष राशि

मेष राशि के लोग इस समय अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस का लुत्फ उठाएंगे। लेकिन साथी से किसी न किसी बात पर मतभेद हो सकता है। हालांकि आप उस मतभेद को अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे। साथ ही किसी भी तरह का निवेश करने से पूर्व उशके बारे में अच्छे से जान लें और सचेत होकर काम करें।  

वृष राशि 

इस राशि के लोगों को सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। क्योंकि सूर्य ग्रहण का सीधा असर सेहत पर होने वाला है। अपने खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। किसी बात को लेकर चिंता सताएगी और आप उसे किसी से शेयर भी नहीं पाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। क्योंकि इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी होने वाली है, इसलिए बजट पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही साथ किसी काम को करने में ज्यादा समय भी लग सकता है, जिसके कारण आपको लग्न और मेहनत से काम करना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए नई योजनाएं बनाने की जरूरत है। इस बात की बहुत कम संभावना है कि नौकरी कर रहे जातकों को नया प्राजेक्ट मिलेगा। शादीशुदा और डेटिंग करने वाले कपल्स को आपसी तालमेल के जरिए अपने रिश्ते को बचाना होगा। 

कन्या राशि 

आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें और संभव हो तो इस दौरान धन निवेश करने से बचें। साथ ही हर काम को करने से पहले अपना बजट बना लें। 

तुला राशि 

सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेंगे जिसका अर्थ है कि इस राशि के लोगों को उनसे काफी कष्ट मिलने वाला है। वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें ताकि आप किसी दुर्घटना का शिकार न हों।

वृश्चिक राशि 

धन हानी होने के चांस हैं। आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। खर्चों को कंट्रोल करने की सख्त जरूरत है, जितने चादर उतने पैर पसारें। साथ ही इस दौरान की गई इन्वेस्टमेंट से भी हानि ही मिलेगी इसलिए बेहतर रहेगा की आप इस दौरान कहीं भी पैसा निवेश न करें।

धनु राशि

इस दौरान, स्वास्थ्य का अत्याधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि ऐसा न करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। धन संबंधी कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। इस समय आपको केवल चुनौतियां का ही सामना करना पड़ेगा। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतें। हालाँकि, विवाहित जोड़े शारीरिक और भावनात्मक दोनों रूप से एक-दूसरे के करीब आकर इस चरण का आनंद ले सकते हैं। 

मकर राशि 

सूर्य ग्रहण का असर मकर राशि के जातकों की सेहत पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इस दौरान काफी बीमार रह सकते हैं, इसलिए सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी परेशानियों का कारण बन सकती है।  किसी बात को लेकर चिंता सताएगी। धैर्य से काम लें।

सूर्यग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

- सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं। सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद सूर्य से संबंधित दान जैसे गेंहू, तांबे का दान, गुड़, मसूर की दाल आदि चीजों का दान करना आपके हित में रहेगा। 
- अपने गुरु मंत्र का जाप करना भी लाभकारी है।
- आदित्यहृदयस्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं।
- लाभ प्राप्त करने के लिए देवी दुर्गा की पूजा करने की सलाह दी जाती है।
- हनुमान जी की पूजा करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।

Content Writer

vasudha