समर के लिए परफेक्ट ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 07:06 PM (IST)

समर सीजन शुरू हो चुका है और लोगों को ड्रेसिंग सेंस भी बदलेगा। लोग ज्यादा से ज्यादा ऐसे कपड़ों की डिमांड करेंगे जो उन्हें कूल के साथ स्टाइलिश भी दिखाए, खासकर महिलाएं। कोई फंक्शन भी होगा तो महिलाओं के मन में पहला सवाल यहीं आएगा कि साड़ी या लहंगे के साथ कैसा ब्लाउज स्टिच करवाया जाए ताकि गर्मी भी ना लगे और लुक हॉट भी दिखे। ऐसे मौके के लिए सिर्फ एक ऑप्शन ही बेस्ट हैं बेकलेस ब्लाउज। जिसका ट्रेंड तो हमेशा एवरग्रीन है, फर्क इतना है कि इसे आप अपनी मन मर्जी के मुताबिक और भी स्टाइलिश व ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ बेकलेस ब्लाउज के डिजाइन्स दिखाएंगे जिनसे से शायद आपको कुछ भी कुछ लेटेस्ट आइडियाज मिल जाए। 

आप यूं ट्रांसपेरेंट बेक नेक वाला डिजाइन्स यूज कर सकती हैं जिसके सेंटर में आप या तो बटन या जीप वाला स्टाइल बनवा सकती है। 

राउंड शेप में बना ब्लाउज की बेक का यह डिजाइन और भी यूनिक हैं जिसको लटकन के साथ स्टाइल किया गया है। 

आप यूं बेकलेस डिजाइन्स बनाकर उसके नीचे इसी तरह नोट बांधने के लिए स्ट्रिप्स लगवा सकती है। 

भई अगर आप बिल्कुल ही बेकलेस नहीं पहनना चाहती तो सोनम की तरह डीप डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 

लहंगे के साथ चोली का यह डिजाइन काफी हॉट हैं जिसे लड़कियां भी ट्राई कर सकती हैं। 

आप चाहे तो क्रॉप टॉप के साथ नोटेड स्टाइल बनवा सकती हैं जोकि लेटेस्ट भी है। 

बेकलेस ब्लाउज के साथ यूं टैस्सल वाली लटकन से अपनी बेक को कवर भी कर सकती हैं। 

 

Content Writer

Sunita Rajput