इलियाना को सोने नहीं दे रहे हैं बेबी किक्स, बोली- पेट के अंदर चल रही है डांस पार्टी

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 12:41 PM (IST)

बॉलीवुड की बेहद हाॅट एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज को आज पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपने फिगर और स्टाइल के चलते लाखों दिलों में राज करती है। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर छाई हुई हैं। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही वह अपने होने वाले बच्चे से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि बच्चे की डांस पार्टी के कारण वह सो नहीं पा रही है।


36 साल की एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज के अफेयर के किस्से तो खूब सुर्खियों में रहे हैं, मगर उन्हाेंने अभी तक शादी नहीं की है। ऐसे में उनके बच्चे को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं, इन सब की परवाह ना करते हुए अदाकारा ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बेबी पेट के अंदर लात मार रहा है। 


एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह वह अपने बिस्तर पर लेटी हुई हैं और सोने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि  जब वहसोने की  कोशिश करती हैं तो पेट के अंदर बच्चा लात मारना शुरू कर देता है। उन्होंने केप्शन में लिखा-, 'जब आप नींद लेना चाहते हैं, लेकिन बेबी आपके पेट में डांस पार्टी करने का फैसला करता है।'


इलियाना अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं।हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बच्चे के पिता की पहचान का खुलासा नहीं किया है। इलियाना डिक्रूज पहले एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं, जिन्हें वह 'पति' कहकर बुलाती थीं। हालांकि कुछ समय बाद उनकी राहें अलग हो गई थी। इसके बाद इलियाना की बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ रिश्ते की खबरें भी सामने आई थी।
 

Content Writer

vasudha