अखाड़े से शुरू हुई थी बबीता फोगाट की लवस्टोरी, 1 वजह से चर्चा में रही थी शादी

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 04:29 PM (IST)

भारतीय महिला पहलवान बबीता कुमारी फोगाट ने अपने शानदार खेल से भारत के लिए कई मेडल जीते। पूरी दुनिया में बबीता अपनी जीत का लोहा मनवा चुकी है। फिल्म दंगल के जरिए बबीता औऱ उनकी बहन गीता ने फेम हासिल किया था। हरियाणा में जन्मी बबीता ने साल 2010 में नई दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ खेलों के 51 किलो में सिलवर मेडल अपने नाम किया था।

साल 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों 55 किलो में गोल्ड अपने नाम करके बबीता ने एक बार फिर सुर्खियां बटौरी थी। यहां तक पहुंचने के लिए बबीता के पिता की कड़ी मेहनत हैं।उनकी बदौलत ही बबीता भारत की इतनी बड़ी महिला रेसलर बन पाईं।
बबीता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। साल 2019 में बबीता ने पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी की। दोनों ने लवमैरिज की। बबीता औऱ विवेक का प्यार अखाड़े से शुरू हुआ। 

A post shared by Babita Phogat (@babitaphogatofficial)

अखाड़े से शुरू हुआ दोनों का प्यार

सोनीपत के साई सेंटर में कुश्ती खिलाड़ियों के लिए लगे एक नेशनल शिविर के दौरान बबीता औऱ विवेक की मुलाकात हुई थी।
पहली मुलाकात में ही विवेक बबीता को अपना दिल दे बैठे थे। विवेक को बबीता की सादगी काफी पसंद आई। यही से दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई। अपने करियर पर फोकस करने के कारण दोनों की मुलाकात कम ही होती थी। फिर बबीता और विवेक ने नच बलिए में साथ में हिस्सा लिया ताकि दोनों डांस के जरिए एक-दूसरे को समझ सकें। बबीता फोगाट और विवेक सुहाग की जोड़ी ने नच के मंच पर सबको इंप्रेस किया। भले ही यह जोड़ी शो नहीं जीत पाई लेकिन इस शो के दौरान दोनों की केमेस्ट्री लोगों के सामने जरूर आई थी।

साल 2019 में की पहलवान विवेक सुहाग से शादी

फिर साल 2019 में बबीता औऱ विवेक ने शादी करने का फैसला लिया। इनकी शादी की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि दोनों ने 7 नहीं बल्कि 8 फेरे लिए। आंठवे फेरे से उन्होंने  'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। दोनों ने ही एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का भी आह्वान भी किया। हरियाणा में दोनों की शादी बिना दहेज और सिंपल तरीके से हुई थी।
विवेक सुहाग 2018 में भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं। विवेक भी बबीता की तरह सरल स्वभाव के हैं।

 30 वर्षीय बबीता फोगाट अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वह एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं। 

Babita Kumari Phogat ,Indian female wrestler, Babita Kumari Phogat lovestory, Vivek Suhag

Content Writer

Priya dhir