इरफान को फिल्मफेयर अवाॅर्ड मिलने पर भावुक हुआ बेटा, कहा- उनकी कला को पहचाना

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 05:42 PM (IST)

बीते दिन 66th Vimal Elaichi Filmfare Awards 2021 की घोषणा हुई। इस अवाॅर्ड फंक्शन में दिवंगत एक्टर इरफान खान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा उन्हें फिल्म 'अंग्रजी मीडियम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड भी दिया गया। इन अवाॅर्ड्स को लेने स्टेज पर एक्टर के बेटे बाबिल पहुंचे। इस दौरान बाबिल काफी भावुक नजर आए।

सच में, यह एक इमोशनल पल था, जब बेटे के सामने उसके पिता को सम्मानित किया गया। लेकिन इस खुशी का जश्न मनाने के लिए एक्टर उनके साथ नहीं है। वहीं मीडिया से बात करते हुए बाबिल पिता इरफान खान को याद कर काफी इमोशनल हो गए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

 

बाबिल ने इरफान को मिले फिल्मफेयर अवाॅर्ड की तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'धन्यवाद फिल्मफेयर, उनके जाने के बाद भी आपने उनकी कला को पहचाना। हमारा परिवार इसके लिए बहुत आभारी हैं।'

आयुष्मान भी हुए इमोशनल 

वहीं अवाॅर्ड समारोह में एक्टर आयुष्मान खुराना पहली बार बाबिल से मिले। बाबिल से मिल एक्टर काफी भावुक हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर इरफान खान की तस्वीर शेयर कर एक प्यारी सी कविता लिखी। उन्होंने लिखा, 'बेस्ट एक्टर और लाइफटाइम एचीवमेंट अवाॅर्ड, मुझे बाबिल को ये अवाॅर्ड देने का मौका मिला। मैं पहली बार इस खूबसूरत लड़के से मिला। बाबिल भविष्य में बहुत आगे जाएगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

 

इसके साथ एक्टर ने इरफान खान के लिए कविता के कुछ बोल लिखे, 

'कलाकारों का कभी अतीत नहीं होता,

कभी वर्तमान नहीं होता।

जब भी कोई कलाकार जाता है उसका इस तरह से सम्मान नहीं होता,

क्योंकि हर कोई फ़नकार इरफ़ान नहीं होता।'

 

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे इरफान 

बता दें साल 2020 में इरफान खान 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए थे। इरफान कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अचानक से तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। 

Content Writer

Bhawna sharma