सुंदर त्वचा के लिए बाबा रामदेव ने बताए घरेलू नुस्खे, आईने की तरह चमकेगा चेहरा

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2020 - 10:44 AM (IST)

स्किन पर ग्लो लाने के लिए लड़कियां बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। ऐसे में त्वचा पर ग्लो तो आता है। मगर वह लंबे समय तक बरकरार नहीं रह पाता है। ऐसे में योगा गुरू बाबा रामदेव के बताए नेचुरल आयुर्वेदिक ब्यूटी टिप्स को अपनाकर चेहरे की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। इन टिप्स को फॉलो कर स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर हो चेहरा सुंदर, बेदाग और ग्लोइंग नजर आएगा। तो चलिए जानते हैं, उन ब्यूटी टिप्स के बारे में...

प्राणायाम 

बाबा रामदेव के बताएं योगा से भी चेहरे पर ग्लो लाने का काम किया जा सकता है। स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए प्राणायाम करना बेस्ट ऑप्शन है। असल में, इस आसन को करने से सांस को तेजी से लेना और छोड़ना होता है। ऐसे में फेफड़े अच्छे से काम करते हैं। ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन शरीर के अंदर जाती है। साथ ही कार्बन डाइऑक्‍साइड बाहर निकलने में मदद मिलती है। रोजाना प्राणायाम करने से स्किन पर ग्लो आने के साथ दिनभर तरोताजा महसूस होता है। लगातार सिर्फ इस 1 योगा को करने से महीनेभर में ही आपको फर्क लगेगा।

PunjabKesari

सही मात्रा में पिएं पानी

शरीर में पानी की कमी होने से सेहत से जुडी़ परेशानियां होने के साथ चेहरा भी डल नजर आने लगता है। ऐसे में त्वचा को गहराई से नमी व पोषण पहुंचाने के लिए रोजाना  3 से 4 लीटर पानी का सेवन जरूर करें। पानी त्वचा को गहराई से साफ कर गंदगी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही मृत कोशिकाओं को साफ कर नई त्वचा दिलाने में मदद करता है। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां व झुर्रियों की समसया दूर हो स्किन जवां लगती है। बाबा रामदेव के अनुसार, पानी सही मात्रा में पीने से सेहत और त्वचा दोनों को ही फायदा मिलता है।

नींबू 

चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए नींबू बेहद कारिगर साबित होता है। बाबा रामदेव के मुताबिक, इसे चेहरे पर लगाने के दाग-धब्बे, झाइयों, टैनिंग की समस्या दूर होती है। ऐसे में चेहरा साफ, मुलायम और ग्लोइंग नजर आता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के रस शहद के साथ  मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। करीब 15 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर तौलिए से साफ करें। 

कच्चा दूध

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए कच्चा दूध सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए दूध की कुछ बूंदों को लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर सो जाएं। सुबह चेहरे को ताजे पानी से धोएं। रोजाना इसे लगाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर हो। चेहरा एकदम बेदाग नजर आएगा। 

PunjabKesari

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे चेहरे पर लगाने से टैनिंग की समस्या दूर हो स्किन जवां नजर आती है। दाग-धब्बे , पिंपल्स के निशान, झु्र्रियों की समस्या में भी एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद होती है। एलोवेरा जेल को आप सोने से पहले चेहरे पर लगा सकती है। इसे रात भर लगाने के बाद सुबह ताजे पानी से चेहरा धोएं। ऐसा लगातार करने से स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर चेहरे पर नेचुरल ग्लो बरकरार रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे बालों पर लगाकर डैंड्रफ, सफेद  बाल और हेयर फॉल की परेशानी से राहत पा सकते हैं। इसे बाल शैंपू करने के बाद कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों को जड़ों से पोषण मिलेगा। साथ ही नए बाल तेजी से बढ़ेंगे। इसके अलावा बाल धोने से 1 घंटा पहला एलोवेरा जेल से स्कैल्प की मसाज करने से बालों की सम्सयाओं से छुटकारा मिलता है। 

सोना भी जरूरी

रोजाना 7-8 घंटों की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। इससे शरीर सही रहने के साथ चेहरे पर भी निखार आने में मदद मिलती है। इसीलिए इसे ब्यूटी स्लीप भी कहा जाता है। रात को देर से सोने से और सुबह जल्दी उठने का असर चेहरे पर साफ दिखाई देता है। इससे चेहरा थका-थका लगने के साथ डल लगता है। साथ ही समय से पहले त्वचा बुढ़ी नजर आने लगती है। ऐसे में रोजाना 7-8 घंटों की नींद जरूर लें। इससे आप दिनभर तरोताजा रहने के साथ ग्लोइंग और जवां नजर आएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static