बढ़ती उम्र को रोकने के लिए बेहद कारगर है योग, B Town की हसीनाओं से लें Inspiration

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 11:59 AM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस की फिटनेस का राज जानने के लिए फैंस हर समय एक्साइटेड रहते हैं। बी-टाउन हसीनाएं खुद को फिट रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा कुछ दीवाज ऐसी भी हैं जिनके दिन की शुरुआत बिना योग के होती नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में आपको बी-टाउन की ऐसी एक्ट्रेसेज बताते हैं जो योगासन करती हैं। आइए जानते हैं इन बी-टाउन हसीनाएं के बारे में...

शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी की इस उम्र में भी फिटनेस को देख लोग हमेशा हैरान होते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत योग से करती है और इसी वजह से वो पूरे दिन फ्रैश और एक्टिव नजर आती है। उन्हे योगासन के अलावा प्राणायाम और सुर्यनमस्कार जैसे योग करना पसंद है।

PunjabKesari

दिव्या खोसला 

एक्ट्रेस, डायरेक्टर, प्रड्यूसर  दिव्या खोसला कुमार  फिट रहने के लिए और अच्छी स्किन के लिए योग करना कभी नहीं भूलती हैं। दिव्या का मानना ​​है कि हर किसी को थोड़ा वक्त निकाल कर अपनी बॉडी का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी हमेशा हेल्दी एंड फिट रहना चाहती हैं तो आपको योग जरूर करना चाहिए। 

बिपाशा बसु

फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा तो योग की जबरदस्त दीवानी है। उनकी रूटीन में कपालभाति, अनलोम विलोम, मंडूकासन जैसे योग शामिल है।

PunjabKesari

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा बढ़ती उम्र में भी हॉट दिखने के लिए योग को कभी नहीं छोड़ती। इससे ना सिर्फ वह फिट रहती हैं बल्कि उनकी त्वचा भी ग्लोइंग रहती है। वह  समय-समय पर हेल्‍थ से जुड़ी बातों को लोगों के साथ साझा करती रहती हैं। 

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट खुद को फिट रखने के लिए हफ्ते में 2 बार अष्टांग योगा करती हैं। योग न केवल  फिटनेस जर्नी में मदद करता है बल्कि ये बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के साथ-साथ चेहरे की चमक भी बढ़ाता है।

करीना कपूर 

करीना कपूर भी योग करना बेहद पसंद करती हैं। आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर योग करते हुए फोटोज या वीडियोस भी शेयर करती रहती हैं। वह अपनी खूबसूरती व ग्लोइंग स्किन में योग का अहम रोल मानती हैं। प्रेगनेंसी के दिनों में भी उन्होंने काफी योग किया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static